18 मई तक बदल सकता है एमपी का मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत


बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोन की वजह से 16 मई से मध्यप्रदेश में प्री-मानसून दस्तक दे सकता है।


DeshGaon
हवा-पानी Published On :

भोपाल। प्रदेश में इन दिनों खासी गर्मी है। इस दौरान सभी शहर तप रहे हैं। सुबह दस बजे से ही तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। वहीं दोपहर में 41 और 42 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच रहा है। लोग लू के थपेड़ों से बेहाल हैं। ऐसे में अब सभी को मानसून का इंतजार है। इसकी संभावना भी नज़र आ रही है।

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोन की वजह से 16 मई से मध्यप्रदेश में प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। ऐसे में अब अगले तीन दिनों में प्रदेश में बारिश की संभावना है। हालांकि शुरुआती दिनों में हल्की बारिश की ही उम्मीद है लेकिन मौजूदा गर्मी को देखते हुए यह भी बड़ी राहत साबित होगी।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 18 मई तक मध्यप्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा। प्रदेश में प्री मानसून बारिश के असार हैं।

बताया जा रहा है कि इस बार मानसून का असर इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग में ज्यादा दिखाई देगा। जानकारों के मुताबिक प्रदेश का मौसम 16 मई से बदलेगा क्योंकि तब साईक्लोन के चलते यहां बादल आना शुरु हो जाएंगे। हालांकि मप्र पर साईक्लोन का सीधा असर नहीं है लेकिन इसके आंशिक असर से ही लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकेगी।

इस तरह तापमान में करीब तीन-चार डिग्री की कमी आएगी। इस बार भी प्रदेश में मानसून 15 जून तक ही आने की संभावना है। हालांकि पहले यह मानसून करीब दस दिन पहले तक पहुंच जाता था।