विश्व पर्यावरण दिवसः देवी सागर घाट को किया साफ व लगाए सेहतमंद पेड़-पौधे


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “धारः मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी” 5 जून को सुबह सात बजे से नौ बजे तक धार के पर्यावरण प्रेमी, कई सामजिक संगठन व धार जिला प्रशासन, धार नगर पालिका के अथक परिश्रम से देवी सागर घाट को गंदगी से मुक्त किया गया।


DeshGaon
धार Published On :
dhar-pond-cleaning

धार। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता है।

लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “धारः मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी” 5 जून को सुबह सात बजे से नौ बजे तक धार के पर्यावरण प्रेमी, कई सामजिक संगठन व धार जिला प्रशासन, धार नगर पालिका के अथक परिश्रम से देवी सागर घाट को गंदगी से मुक्त किया गया।

इस अवसर पर सभी ने बड़े उत्साह के साथ कार्य किया व अपनी ज़िम्मेदारी समझ कर घाट की सफाई की। दो घंटे के प्रयास से लगभग घाट साफ हो गया और दो ट्रॉली गंदगी घाट से निकली गई।

“धारः मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी” की कल्पना को लेकर रंग प्रवाह संस्था के युवाओं के द्वारा इस कार्यक्रम को एक दिशा दी गई। ये सभी के लिए बेहद चिंताजनक था। इतनी गंदगी ओर उसकी सफाई करते समय दवाई-इंजेक्शन का घाट पर पड़ा होना गंभीर बीमारी को आमंत्रण दे सकता था।

धार फोटो वीडियोग्राफी एसोसिएशन के साथियों के सहयोग के साथ यूथ फॉर चाइल्ड के युवाओं ने उत्साह के साथ सफाई में सहयोग दिया। इसके साथ ही विटामिन-सी प्रदान करने वाले पौधे जैसे आंवला, नींबू व जामुन के पौधे सभी को वितरित कर धन्यवाद दिया और संकल्प दिलाया कि समाज को नई दिशा देंगे।

इस अवसर पर पर्यावरण पर रंगोली बनाई गई। सभी संस्था के सदस्यों व पर्यावरण प्रेमी ने अपने विचार से इस अवसर पर उपस्थित धार सिटी मजिस्ट्रेट शिवांगी जोशी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय कुमार शर्मा को अवगत कराया।

धार प्रशासन के सहयोग के साथ धार नगरपालिका टीम के भरपूर सहयोग से एक छोटा सा लेकिन महत्वपूर्ण कार्य किया गया। ये अभियान सभी के सहयोग से निरन्तर जारी रहेगा।



Related






ताज़ा खबरें