न्याय के देव शनि इस वर्ष परिवर्तनशील रहेंगे जानिये कैसा होगा साल 2023 आपके लिए…


भारतीय राजनीति , राष्ट्रनीति का नया समय शुरु होगा। ज्योतिष में शनि प्रधान न्यायाधीश माने जाते हैं।


pandit kapil sharma पं. कपिल शर्मा
सितारों की बात Published On :

साल 2023 आने को है। इस नए साल में क्या होना है यह तो भविष्य के गर्भ में ही है लेकिन भारतीय ज्योतिष गणना एक बेजोड़ तरीका है जिससे आप अपने नए साल के बारे में एक अंदाज़ा लगा सकते हैं। इंदौर, महू के निवासी पंडित कपिल शर्मा काशी ज्योतिष के जानकार हैं और कम उम्र में ही अपने इस ज्ञान के लिए काफी प्रसिद्धि पा चुके हैं।देशगांव पर हम उनकी गणना के अनुसार साल का राशिफल प्रस्तुत कर रहे हैं। इस राशिफल के आधार पर पाठक चाहें तो पंडित कपिल शर्मा से व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क कर सकते हैं।

वर्ष 2023 शनि ग्रह के कारण बेहद अहम रहने वाला है। शनि ग्रह अपनी राशि मकर से अपनी मूल राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। भारतीय राजनीति , राष्ट्रनीति का नया समय शुरु होगा। ज्योतिष में शनि प्रधान न्यायाधीश माने जाते हैं। शनिदेव 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे।  शनि महाराज राजनीति पर विशेष अधिकार रखने वाले ग्रह हैं इस तरह इस दौरान प्रदेश की राजनीति में कई बदलाव होंगे। पौराणिक आधारों पर राजा को रंक और रंक को राजा बनाने का करिश्मा शनि देव ही करते हैं।

आइए जानते हैं आम लोगों पर 17 जनवरी 2023 से होने वाले शनि के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव होने वाला है।

 मेष राशिः

आपके लिए यह वर्ष मिले-जुले फलों को देने वाला होगा। वर्ष का प्रारंभ कठिनाइयां व साधारणतः मानसिक परेशानियां दे सकता है। आपके रुके हुए कार्यों के सिद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन से संबंधित विशेष कार्यों में पूर्ण रुप से सजग रहें। राहु आपके इस वर्ष आराध्य हैं।

वृषभ राशिः

वर्ष आरंभ में लाभ प्राप्ति के शुभ योग बनेंगे। रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मांगलिक कार्यों के शुभ योग बनेंगे। भूमि व संपत्ति लाभ की भी संभावना है। स्वास्थ्य से संबंधित बाधाएं एवं पेट से संबंधित रोगों से सावधान रहें। राहु ग्रह पूरे वर्ष के लिए आराध्य होंगे।

 मिथुनः

यह वर्ष सर्वोत्तम फल को प्राप्त कराने वाला होगा।नेत्र विकार तथा अपव्यय से सावधान रहें। भूमि, स्थाई संपत्ति, तथा वाहन के क्रय विक्रय की योग बनेंगे।

 कर्कः

मानसिक तनाव, पीड़ा ,आर्थिक परेशानियां,पारिवारिक तनाव,घटना- दुर्घटना का भय,नूतन कार्यों में रुकावट, रुक-रुक कर होंगे कार्य। शनि तथा केतु ग्रह पूरे वर्ष के लिए आराध्य होंगे।

सिंहः

महत्वपूर्ण कार्यों के लिए संघर्ष लाभप्रद रहेगा ।परिवार के वरिष्ठ व्यक्तियों एवं माता-पिता को शारीरिक आर्थिक मानसिक व्यथा की संभावनाएं प्रबल रहेगी।

कन्याः

यह वर्ष मध्यम फलों को देने वाला होगा।व्यवसायिक स्तर पर बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य से संबंधित विषय पर ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।राहु केतु पूरे वर्ष के लिए आराध्य ग्रह रहेंगे।

तुलाः

यह वर्ष साधारणतः सकारात्मक रहेगा।अनावश्यक लेनदेन ,विवाद, कलह तथा व्यर्थ बातों से अपने आपको बचाये। साधारणतः यह वर्ष उत्कर्ष सफलता एवं सिद्धि प्रदान करेगा।

वृश्चिकः

शारीरिक,मानसिक पीड़ा, अपयश, मानसिक तनाव अपव्यय ,भ्रम की स्थिति ,चिंता- भय तथा व्यावसायिक अस्थिरता पूर्ण वातावरण का सामना करना पड़ सकता है। शनि एवम् केतु पूरे वर्ष के लिए आराध्य।

 धनुः

वर्ष आरंभ में संघर्ष के बाद उत्तरोत्तर वृद्धि के योग बनना प्रारंभ होगा। तनाव एवं मानसिक कष्ट से बचाव रखे।

 मकरः

अनावश्यक विवाद तथा मानसिक स्तर पर व्यथा रहेगी ।यात्राओं में सावधानी, आवश्यक कार्यों में उलझन, बाधाएं नुकसान का कारण बनेगी। राहु तथा शनि पूरे वर्ष आराध्य।

कुंभः

स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां रहेगी।वित्तीय लेनदेन के कार्यों में पूर्णतया सावधानी रखें।आकस्मिक धन लाभ संभव। पूरे वर्ष शनि आराध्य।

मीनः

कारोबार में मंदी, मानसिक कष्ट, व्यर्थ भ्रमण, दुर्घटना संभव, शारीरिक, मानसिक समस्याएं, स्वजनों से मतभेद। राहु और शनि पूरे वर्ष आराध्य।

जिन जातकों को शनि की साढ़ेसाती, ढैया, शनि की महादशा चल रही है ।वह लोग किसी योग्य ज्योतिषी से अपनी कुंडली का अवलोकन करवा कर शनि शांति के उपाय करें।

 

 

पं कपिल शर्मा (काशी महाराज)
महू (मध्यप्रदेश)
Mo.no.- 9630101010