आज का राशिफलः जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

DeshGaon
सितारों की बात Published On :
daily-horoscope-28-february

मेष : आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे आपकी इच्छा शक्ति आपको जीत दिलवाएगी। परिवार और काम की तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

वृषभ: आज गुरु के मार्ग दर्शन में कार्य करने का दिन है। इनके सुझाव लेकर कार्य करने से बाधा दूर होगी। अपने दायरे से बाहर निकलकर नए लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश करते रहें।

मिथुन: आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपकी राशि में भी जबरदस्त सुधार होगा। कुछ बातों में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।

कर्क: आज किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचे तो सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद ही फैसला लें। आपके द्वारा किए गए कामों के बारे में दूसरों से प्रशंसा मिलने की अपेक्षा रखना तकलीफदायक होगा।

सिंह: आज आपको समर्पण की भावना से काम करना होगा। सहयोगियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी। गले में तकलीफ हो सकती है। अध्यात्म में आज रूचि रहेगी।

कन्या: अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा। आज अपने भाग्य को न आजमाएं। किसी महत्वपूर्ण विषय में आपको फिर से शून्य से शुरुआत करनी होगी।

तुला: कॉम्बिनेशन और कॉम्प्रोमाइस से भरा दिन रहेगा। आज नए प्रयोग करने से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दूसरों के मतों का ध्यान रखें। प्रयत्नों द्वारा परिस्थिति में बदलाव ला पाएंगे।

वृश्चिक: आज आप अपने आस-पास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मक रहेंगे। वर्तमान का आनंद लेना सीखना होगा।

धनु: आपके आसपास किसी तरह का क्योस मचेगा, जिससे आपको क्रोध आएगा। मन को शांत रखें। जरूरी कार्य को टालें। मूड में आ रहे बदलाव की वजह से छोटी तकलीफ से भी बड़ी नजर आ रही है।

मकर: कार्ड आपके अनुकूल है आज आध्यात्मिक कार्य में रूचि बनेगी। और आपको परिवार और समाज में सम्मान मिलेगी। जीवन संबंधित सभी बातों में आज आपको संतुलन महसूस हो सकता है।

कुंभ: मन की बैचेनी और अधिक भावनात्मक विचार आज आपको घेरेंगे। नकारात्मकता से अपने को दूर रखें। रिश्तों में गलत फहमी आ सकती है। किस व्यक्ति पर विश्वास रखें, यह तय करना भी आज आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

मीन: जीवन में प्रकाश की ओर जा रहे हो, आज का कार्ड बता रहा है रूढ़िवादी के परे आप अपने रास्ते खुद बनाएं, अस्तीत्व आपके साथ है। इच्छा शक्ति को और मजबूत बनाने की कोशिश करते रहें।

– भूमिका कलम, टैरो कार्ड रीडर







ताज़ा खबरें