आज का राशिफलः जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

DeshGaon
सितारों की बात Updated On :
daily-horoscope-28-february

मेष – 
आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है। प्रकृति के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। खर्चे कम होने से आप पर बना तनाव भी कम होगा।

वृषभ – 
आज सकारात्मक से भरा शुभ दिन है। किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। दूसरों के प्रति बढ़ रही नकारात्मकता को कम करें।

मिथुन – 
आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन एकदम सही है। किसी नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे।

कर्क – 
आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको रोल मॉडल माना जाएगा। भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी।

सिंह – 
किसी नए कार्य को करने की तैयारी पूर्ण होगी। आप नया सीखने के लिए भी तत्पर होंगे। आज आत्मविश्वास से भरा सफल दिन होगा। युवाओं को नौकरी मिलने में कठिनाई हो सकती है।

कन्या – 
आज का दिन बेहद प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है। आज यात्रा होगी या आने वाले समय में होने वाली यात्रा की योजना हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ मेलजोल बना रहेगा।

तुला – 
आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी। जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे।आज नए-नए विचार आ सकते हैं।

वृश्चिक – 
आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बढ़ी डील की सूचना मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आसान होगा।

धनु – 
आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है। काम का बोझ और तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है।

मकर – 
यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है। काम अपनी योजना के मुताबिक ना होने की वजह से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी।

कुंभ – 
किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा। आप लोगों से या तो अधिक करीब रहते हैं या फिर अधिक दूर इन दोनों बातों में संतुलन बनाकर रखना आपके लिए आवश्यक होगा।

मीन – 
आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें। हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है।

– भूमिका कलम, टैरो कार्ड रीडर