आज का राशिफलः जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

DeshGaon
सितारों की बात Updated On :
daily-horoscope-28-february

मेष
प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। अपने व्यक्तित्व के बारे में सजग होना उपयुक्त होगा।

वृषभ
आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे। आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी।

मिथुन
आत्म विश्वास और रचनात्मक से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं।

कर्क
अधिकार पूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी। काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा।

सिंह
आज पूराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर प्राप्त होगा।

कन्या
जीवनसाथी या प्रेमी के साथ आपकी नजदिकियां बढ़ने से आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।

तुला
आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। बड़ी डील होने की संभावना है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है।

वृश्चिक
आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें।

धनु
आज नुकसान होने का योग है, नुकसान का ज्यादा दुख ने मानएं, भरपाई के पूरे योग हैं। आज आप व्यर्थ में बहुत सी चीजों का अफसोस मना सकते हैं।

मकर
कार्ड के अनुसार आज खुशियों के योग है। आपकी पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है। पैसों का निवेश करने की योजना और बेहतर बनाने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी।

कुंभ
आज आपको किसी पुरानी फेंटसी पूरी हो जाने की उम्मीद जगेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद है।

मीन
आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। मन को शांत रखें।

– भूमिका कलम, टैरो कार्ड रीडर