आज का राशिफलः जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

DeshGaon
सितारों की बात Published On :
daily-horoscope-28-february

मेष – रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। और आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो सकता है। आज पैसों का इस्तेमाल संभलकर करना होगा। कीमती चीजों को संभाल कर रखे खो जाने की आशंका। परिवार के बड़े लोगों को अपने से छोटे लोगों के व्यवहार की तरफ ध्यान देना जरूरी होगा, खास करके बच्चे किसके साथ मित्रता निभा रहे हैं इस बात पर।

वृषभ – आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं का पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा। परिस्थिति के साथ समझौता कर ले। जीवन के लक्ष्य के प्रति प्रगति देखने के लिए मन में सकारात्मक विचार होना जरूरी होता है जो आपकी निर्णय क्षमता और कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है। इसलिए सकारात्मक सोच पर ध्यान दें। योजना पूरी बनाकर ही आगे बढ़े। कॅरियर में आर्थिक प्रगति ना देख पाना काम का उत्साह कम करा सकता है।

मिथुन – आत्मविश्वास और रचनात्मक से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा आपको मिल रहा पैसा आपकी जरूरत ही पूरी कर रहा है लेकिन पैसों का निवेश करने के लिए मनचाही रकम ना मिल पाना आपके अंदर डर भी उत्पन्न ना कर रहा है। वास्तविकता में रहकर अपनी अपेक्षाएं रखना आपकी नाराजगी कम करा सकता है।

कर्क – आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है। यदि आप पर खर्चों का भार बढ़ रहा है तो घर के किसी व्यक्ति द्वारा आपको मदद भी मिलेगी। अपनी भावनाओं को योग्य तरीके से प्रकट करने की वजह से प्रिय व्यक्ति के साथ आपके संबंध मजबूत बने रहेंगे।

सिंह – आपको आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मक और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। किसी नए काम की शुरूआत आप पूरे उत्साह के साथ करेंगे लेकिन जैसे ही उस में कठिनाइयां आएगी आप जल्दी हार मान सकते हैं। इसलिए अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें लोगों द्वारा मदद मिलना या ना मिलना यह लक की बात होगी फिर भी अपने प्रयत्नों में कोई कमी ना करें ।

कन्या – आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। लेकिन आपको मिल रही सहायता और प्राप्त हो रहे स्तोत्र का आप उचित उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से आपको भविष्य में पछतावा हो सकता है। अपने वक्त को अधिक से अधिक काम पर ही लगाने की कोशिश करें। आप बेकार की बातों पर वक्त बर्बाद कर रहे हैं।

तुला – आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आप पर आलस्य और उदासीनता दोनों का भी प्रभाव बना रहेगा जिसकी वजह से किसी भी बात में आपका मन लगना कठिन हो सकता है। आपकी भावनाओं को परिवार के व्यक्ति द्वारा ना समझ पाना आपके लिए तकलीफ दायक होगा। यदि किसी बात की अधिक तकलीफ हो रही हो तो उस बात के बारे में किसी व्यक्ति के साथ चर्चा करें या अपनी भावनाओं को ठीक तरीके से पेश करने की कोशिश करें।

वृश्चिक – किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज भले ही आपको आत्मविश्वास की कमी महसूस हो रही होगी, फिर भी खुद के साथ सकारात्मक संवाद बना कर आप अपने आत्मविश्वास को फिर से बढ़ा पाएंगे। आपके अंदर चल रही भावनात्मक उलझनें किसी और के सामने प्रकट कर पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। मित्र परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा।

धनु – कठोर निर्णय लेने का समय है आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा। आपके लक्ष्य को पाने के लिए आप मेहनत ले रहे हैं, लेकिन वह योग्य दिशा में नहीं लेने की वजह से आपको तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल आपके विचार में संतुलन बनाए रखना आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा। घर के बुजुर्गों के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें।

मकर – आप आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। किसी बड़े या गुरुजन का अशीर्वाद प्राप्त होगा। विवाह संबंधित बातों में अड़चनें आने की वजह से आपका उत्साह कम हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन थोड़ा कठिन होगा। उच्च शिक्षण के लिए किए प्रयत्न कम पड़ने की वजह से आपको मनचाही प्रगति नजर नहीं आ रही है। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें।

कुंभ – कार्ड के अनुसार आज आपके जीवन साथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नजदीकियां बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपके रिलेशनशिप को परिवार के द्वारा स्वीकार किया जाएगा, जिसकी वजह से आपको और परिवार दोनों को आनंद प्राप्त होगा। विवाह संबंधित बातें आगे बढ़ने की वजह से खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। शाम के बाद अचानक से धन लाभ होने की आशंका है। आज का दिन युवाओं के लिए आनंददायक रहेगा।

मीन – आज आपके काम में बाधा उत्पन्न होगी। सब उथल- पुथल सा लगेगा। दृढ़ता के साथ कार्य करें और कर्म के मार्ग पर चलते जाएं। सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी। काफी दिनों के बाद परिवार के लोगों से मिलने के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं, जिसके द्वारा आपको खुशियां भी प्राप्त होगी। बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित चिंता आपकी बढ़ सकती है, लेकिन जितनी नकारात्मक बातें आपके मन में आ रही है, परिस्थिति उतनी नकारात्मक नहीं रहेगी।

– भूमिका कलम, टैरो कार्ड रीडर