साप्ताहिक राशिफलः जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

DeshGaon
सितारों की बात Published On :
weekly-horoscope-22-february-28-february

मेष: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा, जॉब का कोई नया ऑफर मिल सकता है लेकिन फैसला सोच-समझ कर लें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। संतान के प्रति रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, उनके सरल स्वभाव से परिवार में सुख-शांति रहेगी। कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं करें।

वृषभ: वृषभ राशि वाले जातक इस सप्ताह सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं, लोग समस्याओं से बचने के लिए आपसे मदद और परामर्श ले सकते हैं। भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। धार्मिकता और आध्यात्मिकता में मन लगाना आवश्यक होगा।

मिथुन: प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलने के आसार है। सप्ताह मनोरंजन से भरा हुआ रहेगा। खूब मौज-मस्ती एवं क्रीड़ा आदि गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। काम करने के लिए समय संतोषजनक है। व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

कर्क: लंबे समय से चला आ रहा प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है, कोशिश करते रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कोई अपना आपको धोखा दे सकता है, दोस्तों से मिलने में सावधानी बरतें, किसी को उधार न दें वरना आपका पैसा फंस सकता है।

सिंह: इस सप्ताह किसी भी बारे में फैसला लेने से पहले काफी सोच विचार करें क्योंकि आपके फैसले दूसरों को चोट पहुंचा सकते हैं और वे आपके खिलाफ जा सकते हैं, किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें। बेकार की उलझन हो सकती है। रिश्ते, अवसर और विरोध एक साथ जीवन में प्रवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है।

कन्या: इस सप्ताह आप जरूर उन्नति करेंगे, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आपकी तरक्की से सहकर्मी जलेंगे और आपके काम बिगाड़ सकते हैं। सावधानी बरतें। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, साहित्य संगीत में दिलचस्पी का फायदा होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। दूसरों के लिए अपनी उपलब्धता बनाए रखें।

तुला: इस सप्ताह तुला राशि वाले जातकों को अपनी दिनचर्या को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि अनियमितता से स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। यह समय आपके लिए कसौटीपूर्ण है इसलिए आप सचेत रहें। कार्य योजना के अनुरूप नहीं हो पाएंगे फिर भी जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।

वृश्चिक: इस सप्ताह आप दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार में नई कामयाबी और तरक्की मिलेगी। प्रेम संबंध मधुर होने के आसार हैं। कोई अच्छा सा उपहार भी मिल सकता है। यात्रा करने से पहले इष्ट का स्मरण जरूर करें। एक सौम्य और ज्ञान भरा सप्ताह बीतेगा।

धनु: : इस हफ्ते कार्य-व्यवसाय के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल होता जाएगा एवं धन वृद्धि भी होगी। इस हफ्ते जमीन-जायदाद के कारोबार में भी लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में नेटवर्किंग का समय है ऐसे में जितना संपर्क बढ़ाएंगे उतने ही फायदे में रहेंगे। परिवार में जश्न का माहौल रहेगा एवं मन प्रसन्न रहेगा, आप पार्टी मूड में भी रहेंगे। सेहत में धीरे धीरे सुधार होगा।

मकर: कार्यक्षेत्र में काफी बदलाव नजर आएगा एवं इस सप्ताह से आपके प्रॉजेक्ट में काफी बदलाव दिखने लगेगा। अपने भविष्य को लेकर कुछ ठोस प्लान बना सकते हैं। परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं मन सुखी रहेगा। आर्थिक मामलों में सप्ताह कुछ खचीर्ला अधिक रह सकता है लेकिन सप्ताह का अंत सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, प्रियजनों से साथ रिलैक्स होकर समय बिताएंगे।

कुंभ: समायोजन लगभग हर स्तर पर आवश्यक हैं, आपको धैर्य रखना होगा और चीजों को उनकी प्राकृतिक प्रक्रिया के साथ हस्तक्षेप से बचने की जरूरत है। आपको एक पदोन्नति का अवसर मिलेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे।

मीन: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं कोई मातृतुल्य महिला इस मामले में आपकी मदद करेंगी। आर्थिक मामलों में समय धीरे-धीरे अनुकूल होता जाएगा। इस सप्ताह यात्रा को टाल देना बेहतर होगा। परिवार में किसी युवा को लेकर चिंता बढ़ सकती है। प्रेम संबंध में आपसी दूरियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगेगी।

– भूमिका कलम, टैरो कार्ड रीडर