इंदौर सहित कई जिलों में दिखा रोशनी के साथ आसमान से गिरता मलबा!


रोशनी के गोलों की तरह गिरते हुए यह किसी उल्का पिंड की तरह नजर आ रहे थे। यह रोशनी कुछ ही देर में ओझल हो गई। हालांकि इस दौरान लोगों ने इसे वीडियो में कैद कर लिया। 


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

इंदौर। शनिवार रात इंदौर और खंडवा और आसपास के क्षेत्रों में आसमान से गिरती रोशनी ने लोगों का ध्यान खींचा। इसे इंदौर, धार जिलों के कई हिस्सों में भी देखा गया।

रोशनी के गोलों की तरह गिरते हुए यह किसी उल्का पिंड की तरह नजर आ रहे थे। यह रोशनी कुछ ही देर में ओझल हो गई। हालांकि इस दौरान लोगों ने इसे वीडियो में कैद कर लिया।

इसे एक चीनी अंतरिक्ष यान का मलबा बताया जा रहा है जो साल 2021 में छोड़ा गया था।

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम केंद्र भोपाल के डिप्टी डायरेक्टर ने इस रोशनी के उल्कापिंड होने की बात की है। सैटेलाइट से मिली जानकारी के अनुसार इसके खंडवा जिले के आसपास गिरने की आशंका है लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

शनिवार रात करीब आठ बजे जिले के आदिवासी अंचल खालवा ब्लॉक के ग्राम दिदंबा में ग्रामीणों को तेज रोशनी दिखी जो सीमावर्ती बैतूल जिले में ताप्ती नदी पार नीचे जाते हुए नजर आई। इस दौरान उसकी रोशनी काफी कम हो गई थी।

इंदौर के महू में भी इसे देखा गया। कई लोगों ने इसकी तस्वीर भी उतारी। यहां के व्यवसायी राकेश पाटीदार के मुताबिक उन्होंने सवा आठ बजे इस कथित उल्कापिंड को गिरते हुए देखा।

 

मौसम केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर वेद प्रकाश सिंह ने बताया महाराष्ट्र की तरफ से यह आते हुए खंडवा जिले में या आसपास कहीं गिरने की संभावना है। लेकिन सैटेलाइट इमेज के कारण जगह पता नहीं चल रही।

शनिवार रात अकोला महाराष्ट्र के आसपास भी यह नजर आया, लेकिन जमीन पर खंडवा के आसपास गिरने को लेकर चर्चा है। वैज्ञानिक का कहना है कि इसके पहले राजस्थान में भी यह दिखाई दिया था।



Related






ताज़ा खबरें