आंबेडकर जयंती आज, महू में जन्म स्मारक पर पहुंचे कई राजनेता


आंबेडकर जयंती पर स्मारक पर पहुंचे हजारों अनुयायी, कई राजनेता भी आ रहे


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

इंदौर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 132वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर उनके जन्मस्थान महू में खासी रौनक है। आंबेडकर को पूजने वाले यहां हज़ारों अनुयाययी आए हुए हैं। कार्यक्रम तेरह अप्रैल से जारी है। गुरुवार को यहां महार रेजिमेंट ने एक शोभायात्रा निकाली। इस दौरान काफी संख्या में महार रेजिमेंट के पूर्व सैनिक और घोड़ों पर सवार युवतियां दिखाई दीं।

गुरुवार को महार रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने शोभा यात्रा निकाली

रात को यहां समता सैनिक दल के भी लोग पहुंचे और बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने उन्हें सलामी दी। अब तक केवल यही दल बाबा साहेब के स्मारक पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देता था लेकिन इस बार महार रेजिमेंट को भी बुलाया गया। इससे पहले बौद्ध भिक्षुओं ने यहां आकर वंदना की। इसके बाद आज यानी शुक्रवार को मुख्यआयोजन हो रहा है।

आंबेडकर जयंती पर महू पहुंचे अनुयायी

हर साल की तरह यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंच रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता यहां आ रहे हैं। इसके अलावा उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जाट नेता जयंत चौधरी और भीम आर्मी के चंद्र शेखर रावण भी यहां पहुंचेंगे।

स्मारक पर शुक्रवार सुबह से ही बड़ी भीड़ है। कई नेता सुबह सुबह ही स्मारक पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने पहुंच गए। सबसे पहले पहुंचने वालों में कैलाश विजयवर्गीय भी थे। जिन्होंने यहां उप्र में हुए एनकाउंटर पर बयान देते हुए उसे सही बताया।

सीएम शिवराज महू के अलावा दो अन्य जिलों में भी आंबेडकर जयंती कार्यक्रम मना रहे हैं। इनमें एक खरगोन का महेश्वर है जो एससी सीट है और आने वाले चुनावों में पार्टी यहां अपनी मजबूती साबित करना चाहती है।



Related