राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा तो राहुल के साथ चले पायलट-गहलोत, वरिष्ठ नेता गिरकर घायल

DeshGaon
बड़ी बात Published On :

जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में सोमवार 5 दिसंबर को पहले दिन राहुल गांधी ने सुबह 6:11 बजे यात्रा शुरू की।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार की सुबह करीब 6 बजकर 11 मिनट पर झालावाड़ के काली तलाई से यात्रा शुरू हुई। काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर का सफर पूरा किया गया।

इस यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा साथ चले। फिलहाल लंच ब्रेक हो चुका है और दोपहर बाद फिर से यात्रा शुरू होगी।

इस बीच, यात्रा में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद रघुवर मीणा गिरकर घायल हो गए।

Raghuveer meena

भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में पहला दिन है। राहुल गांधी के साथ सीएम गहलोत और पायलट चल रहे हैं। सीएम बाएं हैं तो सचिन राहुल के दाएं।

तस्वीर में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा भी दिख रहे हैं।

Rahul Gandhi Ashok Gehlot Sachin pilot

पहले दिन शुरुआती करीब डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद राहुल गांधी झालरापाटन के रायपुर फाटक के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। अब वह झालरापाटन के बाली बोरड़ा में यात्रा के कैंप में ठहरे हैं। यात्रा के लिए हर स्टॉपेज पर कैंप बनाए गए हैं।

राहुल गांधी राजस्थान में यात्रा के पहले दिन 34 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। अब तक भारत जोड़ो यात्रा में औसतन रोज 24 किलोमीटर का सफर तय होता है, लेकिन राजस्थान में अब स्पीड बढ़ाई जा रही है। यात्रा में कांग्रेस के सभी खेमे एक साथ दिखे। गहलोत-पायलट, दोनों के समर्थकों ने यात्रा में भाग ले रहे हैं।

Devika with Rahul Gandhi

भारत जोड़ो यात्रा में सुबह सुबह देविका भी शामिल हुईं। वही देविका जो 26/11 मंबई हमले के दौरान अपने पिता के साथ सीएसटी रेलवे स्टेशन पर थीं। आतंकी हमले में घायल भी हुईं। बाद में देविका ने अदालत में पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को पहचाना। उनकी गवाही उसे फांसी तक पहुंचाने में अहम साबित हुई।

 



Related