भारत जोड़ो यात्रा पहुंची हरियाणा, राहुल गांधी का ऐतिहासिक स्वागत करने की तैयारी में कांग्रेस


राहुल गांधी फिलहाल अपनी मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली गए हैं, शुक्रवार को उनकी पानीपत में सभा है जहां बड़ी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।


DeshGaon
बड़ी बात Published On :

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने गुरुवार शाम उत्तर प्रदेश से हरियाणा के पानीपत जिले में प्रवेश किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी सनोली खुर्द के एक गांव में रात बिताने वाले थे, हालांकि, अपनी मां सोनिया गांधी के बीमार पड़ने के बाद नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मीडिया को बताया कि  सोनिया गांधी की तबियत ठीक नहीं थी ऐसे में राहुल उनसे मिलने में लिए दिल्ली गए हुए हैं।

हरियाणा में कांग्रेस ने राहुल की यात्रा को लेकर जमकर तैयारियां की हैं। राज्य में राहुल की इस यात्रा को लेकर लोग काफ़ी चर्चा कर रहे हैं ऐसे में कांग्रेसियों को उम्मीद है कि राहुल को देखने के लिए बड़ी यहां पहुंचने वाली है। शुक्रवार 10 जनवरी को यह यात्रा सनोली खुर्द गांव से पानीपत पहुंचेगी।

राहुल गांधी यहां एक रैली को संबोधित करेंगे।  सूबे में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रैली स्थल का दौरा किया और यात्रा मार्ग में तैयारियों की समीक्षा की।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देशभर में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। आम आदमी से लेकर खास लोगों की से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं और इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं। इस यात्रा ने अब तक कन्याकुमारी से हरियाणा तक करीब 3000 किलोमीटर का सफर तय किया है। राहुल के साथ कई कांग्रेसी और अलग-अलग क्षेत्रों के लोग से यात्रियों के रूप में जुड़े हुए हैं।

 

महंगाई, बेरोजगारी और जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाली राजनीति के खिलाफ राहुल गांधी के अभियान को जनता से जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। अब तक देखा गया है कि यात्रा जहां भी जाती है, लाखों लोग उसमें शामिल हो जाते हैं। हरियाणा में पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी राहुल गांधी विभिन्न सामाजिक और नागरिक समाज संगठनों से संवाद जारी रखेंगे।

 



Related