नौकरानी पर अमानवीय अत्याचार करने वाली नेत्री तो भाजपा ने किया बाहर, पुलिस ने किया गिरफ़्तार


पीड़ित महिला झारखंड के गुमला की रहने वाली है और पिछले करीब दस साल से पात्रा परिवार उसे अपने घर में रखकर जबरदस्ती काम करवा रहा था।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :
Seema Patra

Source: Twitter


भोपाल। झारखंड की भाजपा नेता सीमा पात्रा को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर में काम करने वाली एक 29 वर्षीय घरेलू सहायक महिला से ऐसे अत्याचार किये जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। इसके बाद पात्रा को रांची से गिरफ़्तार किया गया है। मंगलवार को ही सीमा पात्रा के बार में यह खबर आई थी और पीड़ित महिला की कहानी सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया था।

इसके बाद यह मुद्दा इंटरनेट और टीवी पर छाया रहा। सीमा पात्रा BJP राष्ट्रीय महिला मोर्चा कार्यसमिति के साथ-साथ प्रदेश BJP कार्यसमिति की सदस्य भी रहीं हैं। ख़ास बात यह है कि पात्रा को पार्टी ने झारखंड में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का कन्वीनर बनाया था। ऐसे में महिलाओं के प्रति उनका यह रवैया मानवता को ही शर्मसार करने वाला रहा। इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा पर राजनीतिक आक्रमण होना लाज़िमी था सो हुआ भी। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस विषय पर भाजपा को घेरा।

पीड़ित महिला झारखंड के गुमला की रहने वाली है और पिछले करीब दस साल से पात्रा परिवार उसे अपने घर में रखकर जबरदस्ती काम करवा रहा था। महिला ने बताया कि सीमा पात्रा ने कभी उसे गरम तवे से जलाया, तो कभी रॉड से दांत तक तोड़ दिए और भूखे प्यासे कमरे में बंधक बनाकर रखा। उसने बताया कि उसे भरपेट खाना तक नहीं दिया गया।

महिला पर अत्याचार यहीं नहीं रुके, उन्होंने बताया कि सीमा पात्रा ने उन्हें एक ही कमरे में रखा और वही उनका बाथरूम भी था। ऐसे में जब कभी पेशाब कमरे से बाहर आ जाता तो पात्रा उसे जीभ से साफ करने के लिए कहतीं। महिला के मुताबिक  उसने बताया कि उसने सालों से सूरज की रोशनी नहीं देखी।  महिला को प्रताड़ित करने का यह सिलसिला पिछले आठ सालों से जारी है।

 



Related