खरगोन से इंदौर आ रही बस पुल तोड़ते हुए सूखी नदी में जा गिरी, अब तक 25 की मौत


कैबिनेट बैठक में खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया। राज्य शासन की ओर से कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री कमल पटेल खरगोन जाएंगे। 


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

खरगोन। जिले में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना ऊन थाना क्षेत्र में हुई थी जो जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर है।

ग्रामीण इलाके बेजापुर से  इंदौर की ओर आ रही बस दसंगा के बीच पुल से नीचे गिर गई। यह बस जिस नदी में गिरी वह सूखी थी ऐसे में बस सीधे तल पर पत्थर और चट्टानों से टकराई।

स्थानीय ग्रामीणों ने यहां लोगों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।  सभी घायलों को खरगोन के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस हादसे में बस में सवार 25 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में जान गवाने वालों में 13 खरगोन के, 5 बड़वानी के, 3 धार के और एक व्यक्ति इंदौर का निवासी बताया गया है।

कैबिनेट बैठक में खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में बताया कि बस दुर्घटना में अब तक प्राप्त जानकारी में 25 लोगों का निधन हुआ है। राज्य शासन की ओर से कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री कमल पटेल खरगोन जाएंगे।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी सहित तमाम अधिकारियोंने मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से ही बचाव कार्य जारी हैं।

मौके पर मौजूद एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि घटना की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना रही है जिसके चलते बोराड़ नदी पर बने पुल पर बस रेलिंग से टकराकर उसे तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।

अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल बस के ड्राइवर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मदद करना शुरू की और बस के कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।

शुरुआत में ग्रामीणों ने घायलों को अपने ही संसाधनों से अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त हुई बस शारदा ट्रेवल्स की है जो तकरीबन 10 मिनट पहले ही बस स्टैंड से रवाना हुई थी और यह हादसा हो गया।

मध्यप्रदेश सरकार खरगोन बस हादसे में मृत हुए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। गंभीर घायलों को 50 हजार और अन्य घायलों को 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी, सभी घायलों का इलाज सरकार करवाएगी।

सरकार ने बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

बस हादसे में मारे गए लोगों के नाम – 

  1. 2. सोम पिता दिनेश11 माह निवासी घेगांवा
  2. 3. दुर्गेश पिता साजन सिंह 20 साल निवासी मोथापुरा
  3. 4. मुस्कान पिता कालू 14 साल निवासी देवगुराड़िया इंदौर
  4. 5. संजय पिता पंडरी 30 साल निवासी सुरपाल
  5. 6. देवकी पति रमेशचंद्र वर्मा निवासी धरमपुरी धार
  6. 7. धनालाल गुर्जर निवासी लोनारा
  7. 8. संतोष पिता गंगाधर बारचे 45 साल निवासी चालपा
  8. 9. साविता बाई पति भगवान वर्मा निवासी मद्राणीया ठीकरी
  9. 10. रामकुंवर पति दुलीचंद मानकर 60 साल निवासी लोनारा
  10. 11. प्रियांशु पिता लखन 1 साल निवासी अतरसम्भा
  11. 12. आंचल पिता सुंदरलाल वास्कले 18 साल निवासी घटवा
  12. 13. लक्ष्मीबाई पति महेश वास्कले 32 साल निवासी घटवा
  13. 14. मांगती बाई पति मंशाराम वास्कले 75 साल निवासी घटवा
  14. 15. विजय निवासी सुरपाला

 

बस हादसे में घायलों की सूची – 

  1. 1. रूपाली पिता महेंद्र गुर्जर उम्र 17 साल निवासी लोनारा
  2. 2. सावित्री पति दिनेश पाटीदार उम्र 36 साल निवासी घेघावा
  3. 3. आरती पिता सुंदरलाल वास्कले उम्र 17 साल निवासी घटवा
  4. 4. आराधना पिता सुंदरलाल वास्कले उम्र 15 साल निवासी घटवा
  5. 5. मुख्तियार पिता मुंशी उम्र 32 साल निवासी ग्राम लिखी थाना ऊन
  6. 6. अयान पिता रईस उम्र 14 साल निवासी लिखी थाना उन
  7. 7. शबनम पति यूनुस उम्र 35 साल निवासी लिखी थाना ऊन
  8. 8. ईमामन पति दिलावर उम्र 50 वर्ष निवासी लिखी थाना ऊन
  9. 9. देवदाम पिता लिम्पा धनगर उम्र 40 साल निवासी लिखी थाना ऊन
  10. 10. मंजू पति पंढरी पाटीदार उम्र 50 साल निवासी पिंपरी थाना ऊन
  11. 11. विश्राम पिता किशन गुर्जर उम्र 65 साल निवासी लोनारा
  12. 12. सरस्वती पति किशोर सोलंकी उम्र 50 साल दरबार भिलाला पता देवगुराडिया इंदौर पुत्र मनोज सोलंकी
  13. 13. दिनेश पिता रेवाराम पाटीदार उम्र 35 साल निवासी घेघावा
  14. 14. संगीता पति रवि भिलाला उम्र 26 साल निवासी घटवा
  15. 15. सुखदेव पिता फत्तू मंडलोई जाति गुर्जर उम्र 50 साल निवासी नंदगांव बगुद
  16. 16. संगीता पति रामेश्वर जाति पाटीदार उम्र 30 साल निवासी पिपरी
  17. 17. रुकमणी पति लक्ष्मण जाति चमार उम्र 50 साल निवासी बरूड्
  18. 18. हनीफ़ पिता नासिर खान उम्र 41 वर्ष मदीना नगर इंदौर
  19. 19. कलापति नरेंद्र मान ठाकुर उम्र 55 साल निवासी निमरानी
  20. 20. सुनीता पति सुखदेव वास्कले जाति भिलाला उम्र 40 साल निवासी घटवा
  21. 21. रेखा पति दुर्गेश तेली उम्र 40 साल निवासी धूलकोट
  22. 22. नाथू पिता सीताराम सेन उम्र 55 साल निवासी धामनोद
  23. 23. सुमन भाई पति राधेश्याम कहार 45 वर्ष निवासी पिपरी इच्छापुर
  24. 24. जीवी बाई पति जगदीश पाटीदार उम्र 55 साल निवासी सोनीपूरा
  25. 25 सुखदेव पिता मंसाराम वास्कले उम्र 48 साल जाति भिलाला निवासी घटवा
  26. 26. ममता पति राजू पाटीदार उम्र 40 साल निवासी इच्छापुर
  27. 27. राहुल पिता सोहन चौहान उम्र 23 साल निवासी डोंगरगांव
  28. 28. साजिया पिता मोहम्मद रफीक उम्र 33 निवासी बरूड
  29. 29. अर्चना प्रति अल्केश पाटीदार उम्र 30 साल निवासी लिखी थाना उन
  30. 30. गौरांश पिता अल्केश पाटीदार उम्र 54 साल निवासी लिखी थाना ऊन
  31. 31. सुनीता पति संतोष पाटीदार 40 साल निवासी पिपरी
  32. 32.तीजा बाई पति जाति भिलाला निवासी राजपुर उम्र 50 साल
  33. 33. रानू पति सुनील बडोले उम्र 30 साल निवासी डाबरी



Related