लगातार हर दिन बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, बीते 24 घंटे में 7830 नए केस व 16 मौतें


देश में मंगलवार को 7,830 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 4,800 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले थे। ये कुल आंकड़ों का 61.3% है।


DeshGaon
बड़ी बात Published On :
corona infection 2023

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के हर रोज आ रहे नए आंकड़े लगातार डरा रहे हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7830 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 14 लोगों की मौत भी हुई है। देश में सात महीने बाद साढ़े 7 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। बीते साल 31 अगस्त को 7946 केस मिले थे।

साथ ही साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या 40215 हो गई है जो बीते साल 23 सितंबर के 41818 के आंकड़े के बाद आज 40 हजार के पार गई है। एक ही दिन में कोरोना के नए मामलों में 2154 की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को देश में 5,676 मामले सामने आए थे।

देश में मंगलवार को 7,830 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 4,800 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले थे। ये कुल आंकड़ों का 61.3% है।

उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 24 घंटे में 446 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या 1791 तक पहुंच गई हैं। सबसे ज्यादा लखनऊ में 97 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में सर्वाधिक संक्रमित हैं।

बिहार के 24 जिलों में कोरोना फैल चुका है। पहली बार कोरोना का आंकड़ा 50 के पार कर चुका है। मंगलवार को बिहार में कोरोना के 52 नए संक्रमित मिले है। इसमें 29 मरीज पटना के हैं। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 200 के पार पहुंच चुका है।

केरल में 1886 नए केस मिले, 1,120 लोग ठीक हुए जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 14,506 केस एक्टिव हैं। यहां बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

दिल्ली में बीते दिन 980 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मौत हुई जबकि 440 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। एक्टिव केस 2,876 हो गए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 25.98% है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को यहां 919 नए केस मिले, 208 लोग ठीक हुए और 1 व्यक्ति की मौत हुई। सोमवार को यहां 328 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.16% है और 4875 केस एक्टिव हैं।



Related






ताज़ा खबरें