सुल्ली डील्स ऐप बनाने के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ़्तार


इस मामले में कई और नाम भी सामने आ सकते हैं। ओंकारेश्वर ठाकुर की गिरफ्तारी इसी तरह की एक दूसरी ऐप बुल्ली बाय बनाने वाले नीरज बिश्नोई की बयानों के बाद हुई है।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :
आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर तस्वीरः ट्विटर


इंदौर। मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन नीलमी करने वाली एप्लीकेशन सुल्ली डील्स ऐप बनाने के मामले में इंदौर से भी गिरफ्तारी की गई है।

दिल्ली पुलिस ने ऐप बनाने के आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने इसकी पुष्टि की है।

आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर की उम्र 25 साल है और वह बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। ओंकारेश्वर उस ट्रेड ग्रुप का अहम सदस्य बताया जा रहा है।

ओंकारेश्वर, मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें उनकी सोशल मीडिया अकाउंट से उठाता था और उन्हें ऐप पर जारी करता था।

वह महिलाओं की बोली लगाता था और उन्हें ट्रोल करता था। माना जा रहा है कि इस मामले में कई और नाम भी सामने आ सकते हैं।

ओंकारेश्वर ठाकुर की गिरफ्तारी इसी तरह की एक दूसरी ऐप बुल्ली बाय बनाने वाले नीरज बिश्नोई की बयानों के बाद हुई है।

नीरज को छह जनवरी को दिल्ली पुलिस ने  असम से गिरफ्तार किया था। वह सीहोर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है।

बताया जाता है कि नीरज बिश्नोई के बयानों के बाद ही पुलिस को इस मामले में कई दूसरे लोगों के बारे में भी पता चला है। ऐसे में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

ओंकारेश्वर ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि उसने जुलाई 2021 में गिटहब प्लेटफॉर्म पर सुल्ली डील ऐप बनाई थी।



Related