भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन, राहुल महू पहुंच रहे तो प्रियंका दिल्ली के लिए हुईं रवाना


मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन खंडवा जिले के मोरटक्का से यात्रा शुरू हुई। यात्रा करीब 9.30 बजे खरगोन जिले के मनिहार पहुंची जहां कुछ देर का ब्रेक लिया गया।


DeshGaon
बड़ी बात Published On :
priyanka gandhi with rahul gandhi

इंदौर। भारत जोड़ो यात्रा को शनिवार में महू में चौथा दिन रहा। सुबह करीब साढ़े पांच बजे भारत यात्रियों का पहला जत्था जयराम रमेश की अगुवाई में रवाना हुआ। इस पहले जत्थे के यात्री जब रवाना हो रहे थे तो अंधेरा था और फिर इनके पीछे करीब पंद्रह मिनट बाद राहुल गांधी ने अपनी यात्रा शुरू की।

चौथे दिन खंडवा जिले के मोरटक्का से यात्रा शुरू हुई। यात्रा करीब 9.30 बजे खरगोन जिले के मनिहार पहुंची जहां कुछ देर का ब्रेक लिया गया। यहां राहुल गांधी ने भोजन किया।

इससे पहले जब यात्रा कुछ देर के लिए रुकी तब हल्की भगदड़ मच गई और यहां दिग्विजय सिंह जमीन पर गिर गए। हालांकि यहां कुछ खास दिक्कत नहीं हुई।

इसके बाद दूसरा चरण 3.30 बजे शुरू होगा। यहां रुकने के बाद  प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ इंदौर के लिए रवाना हो गईं, जहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

आगे यह यात्रा खरगोन जिले के बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी। राहुल यहां आंबेडकर स्मारक पर जाएंगे। यहां राहुल की एक आमसभा भी है। इसके लिए महू में बड़ी तैयारी की जा रही है।

इस मंच पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आदि कई नेता शामिल होंगे। इस यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। यात्रा में कई महिलाएं कन्याकुमारी से ही चल रही हैं।



Related






ताज़ा खबरें