किसान आंदोलन: नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में 4 घंटे तक रेल रोकेंगे किसान


भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नए विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक देशभर में ‘रेल रोको आंदोलन’ होगा।


Manish Kumar Manish Kumar
बड़ी बात Updated On :
rakesh-tikait

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए विवादित कृषि कानूनों के विरोध में बीते ढाई माह से आंदोलन कर रहे किसान अब एक नया प्रयोग करने जा रहे हैं। इसके तहत अब देशभर में किसान गुरुवार को चार घंटे के लिए रेल रोको आंदोलन करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नए विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक देशभर में ‘रेल रोको आंदोलन’ होगा।

दूसरी तरफ, भारतीय रेलवे ने भी सुरक्षा के लिहाज से रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनाती की हैं। रेलवे सुरक्षा बल के डीजी अरुण कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि किसान यात्रियों के लिए असुविधा पैदा न करें।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि किसानों द्वारा आयोजित रेल रोको आंदोलन के ये चार घंटे शांति से बीत जाएं। मुख्य फोकस पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर रखा गया है।

 



Related






ताज़ा खबरें