खरगोन दंगा: दिव्यांग ने लिया यूटर्न, कहा- प्रशासन ने नहीं तोड़ी मेरी गुमठी

DeshGaon
बड़ी बात Published On :
wasim ahemad khargone

भोपाल। खरगोन प्रशासन पर गुमटी तोड़ने का आरोप लगाने वाला वसीम अहमद ने यूटर्न लेते हुए एक दिन पहली बोली गई बात अपनी बात से पलट गया है।

वसीम ने पहले कहा था कि खरगोन दंगे के बाद प्रशासन ने उसकी गुमटी तोड़ दी। मैंने तो किसी पर पत्थर नहीं चलाए थे, लेकिन गुमटी तोड़कर मेरी रोजी-रोटी जरूर छीन ली गई।

वहीं अब यू टर्न लेते हुए वसीम का कहना है कि प्रशासन ने ऐसा कुछ नहीं किया। वसीम ने 17 साल पहले एक हादसे में दोनों हाथ खो दिए थे।

मुख्यमंत्री सीढ़ियों से फिसलकर गिरे –

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिसलकर गिर पड़े। साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया और फिर सभी आगे के लिए रवाना हुए। उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित होटल में यह हादसा हुआ।

खरगोन दंगा पीड़ितों के लिए एक करोड़ मंजूर –

शासन की ओर से दंगा पीड़ितों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने बताया कि शासन से प्राप्त राशि तत्काल वितरित की जाएगी। प्रभावितों के मकान, दुकान, गुमटी, ठेला, गाड़ियों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। रकम दंगा प्रभावितों के अकाउंट में भेजी जाएगी। मप्र शासन के गृह विभाग के अवर सचिव श्रीदास ने पत्र जारी कर राशि प्रदान की है।

खरगोन में मंगलवार सुबह 8 से 12 बजे तक कर्फ्यू में छूट –

खरगोन में मंगलवार सुबह 8 से 12 बजे तक महिला-पुरुष दोनों को कर्फ्यू में छूट दी गई है। अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा ने आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार यह छूट मेडिकल, दूध, फल सब्जी, किराना, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक के साथ इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, बर्तन दुकान, हार्डवेयर मटेरियल, मिठाई, नमकीन, सैलून, खाद बीज के लिए रहेगी।

इस बार आटा चक्की दुकानों को भी छूट दी गई है। गाड़ियों पर पहले की तरह पाबंदी रहेगी। साथ ही यह छूट पेट्रोल पंप पर लागू नहीं होगी। राशन दुकानों से केरोसिन की खरीद पर भी रोक है। गैस एजेंसियां सिलेंडर की होम डिलीवरी कर सकेंगी।

जबलपुर में रिटायर्ड फैक्ट्री कर्मी की हत्या –

जबलपुर के माढोताल थाना क्षेत्र में बीती रात धारदार हथियार से हमला कर रिटायर्ड फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या कर दी गई। शव खून से लथपथ हालत में गांव के पास ही खलियान में पड़ा मिला।

माढोताल पुलिस ने बताया कि ग्राम रैयाखेड़ा निवासी 70 वर्षीय नेतराम अहिरवार रिटायर फैक्ट्री कर्मी थे। नेतराम की गेहूं की फसल कटाई के बाद गांव के पास ही खलिहान में रखी हुई है। वह रोजाना रात को फसल देखने के लिए खलिहान जाता था। कल रात में भी नेतराम अपने घर से गांव के पास ही खलिहान गया था।

भोपाल में वीआईपी रोड पर डीजी जेल की कार को ट्रक ने टक्कर मारी –

बैरागढ़ से लौट रहे डीजी जेल अरविंद कुमार की कार को ट्रक ने वीआईपी रोड पर टक्कर मार दी। हादसे में किसी को चोट नहीं है। डीजी की कार एक हिस्से में क्षतिग्रस्त हुई है। हादसा सोमवार रात हुआ।

डीजी जेल ने बताया कि रात में वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने बैरागढ़ गए थे। रात को वह वापस लौट रहे थे, तभी संभवत: उनके ड्राइवर ने आगे निकलने के लिए ट्रक को ओवरटेक किया। ट्रक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी लहरा दी। इससे उनकी कार को टक्कर लग गई। ड्राइवर ने कार को नियंत्रित कर लिया। किसी को चोट नहीं आई है।



Related