मोदी का कैबिनेट विस्तारः 15 कैबिनेट मंत्रियों व 28 राज्य मंत्रियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ


नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल के अलावा मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 कैबिनेट मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :
oath-taking-ceremony

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम 6 बजे कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल के अलावा मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 कैबिनेट मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

28 अन्य को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। इनमें उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल और पंकज चौधरी शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए बैठक व्यवस्था की गई थी।

शपथ ग्रहण से पहले नए बनने वाले मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की। पीएम आवास पर हुई इस बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल सहित सभी संभावित मंत्री शामिल हुए।

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे।

ये बने कैबिनेट मंत्री – 

1. नारायण राणे

2. सर्बानंद सोनोवाल

3. वीरेंद्र कुमार

4. ज्योतिरादित्य सिंधिया

5. आरसीपी सिंह

6. अश्विनी वैष्णव

7. पशुपति कुमार पारस

8. किरण रिजिजू

9. राजकुमार सिंह

10. हरदीप सिंह पुरी

11. मनसुख मंडाविया

12. भूपेंद्र यादव

13. पुरुषोत्तम रूपाला

14. जी किशन रेड्डी

15. अनुराग ठाकुर

ये बने राज्य मंत्री –

1. पंकज चौधरी

2. अनुप्रिया पटेल

3. सत्यपाल सिंह बघेल

4. राजीव चंद्रशेखर

5. शोभा करंदलाजे

6. भानुप्रताप सिंह वर्मा

7. दर्शना विक्रम जरदोश

8. मीनाक्षी लेखी

9. अन्नपूर्णा देवी

10. ए नारायण स्वामी

11. कौशल किशोर

12. अजय भट्ट

13. बीएल वर्मा

14. अजय कुमार

15. देवसिंह चौहान

16. भगवंत खुबा

17. कपिल मोरेश्वर पाटिल

18. प्रतिमा भौमिक

19. डॉ. सुभाष सरकार

20. भगवत कृष्ण राव कराड

21. राजकुमार रंजन सिंह​​​​​

22. डॉ. भारती प्रवीण पवार

23. विश्वेश्वर टुडू

24. शांतनु ठाकुर

25. महेंद्र भाई मुंजापारा

26. जॉन बार्ला

27. एल मुरुगन

28. निशीथ प्रामाणिक

 



Related