मध्यप्रदेश में नगर परिषद चुनाव रिजल्ट: 169 में से 100 पर भाजपा ने बनाई बढ़त


कांग्रेस के गढ़ में भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए खुशी जताई और जनता का आभार जताया।


DeshGaon
बड़ी बात Published On :
mp local body elections 2022

इंदौर। मध्यप्रदेश की 169 नगर परिषदों में से 100 पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। बता दें कि निकाय चुनाव के दूसरे दौर में यहां पर 13 जुलाई को वोटिंग हुई थी।

इन सभी जगह मुख्य मुकाबला तो वैसे भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है लेकिन अन्य पार्टियां व निर्दलीय भी कई जगह दोनों ही पार्टियों को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

इस बार भाजपा ने सतना जिले की कोटर (10 सीट) और रीवा जिले की मनगवां (7 सीट) परिषद पर भी जीत हासिल की। इतना ही नहीं, कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की चौरई नगर पालिका में भाजपा ने 18 साल बाद कब्जा जमाया है।

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए खुशी जताई और जनता का आभार जताया।

  • सागर जिले की तीन परिषदों मालथौन, बांदरी और बरोदियाकलां में भाजपा ने सभी 15-15 सीटों पर जीत हासिल की और कांग्रेस को धूल चटा दी।
  • रायसेन जिले की गैरतगंज नगर परिषद में निर्दलीयों का कब्जा हो गया है और यहां 9 निर्दलीय, 2 भाजपा और 3 कांग्रेस प्रत्याशी जीते।
  • उमरिया जिले के मानपुर में भी निर्दलियों को भाजपा-कांग्रेस से ज्यादा सीटें मिलीं। यहां निर्दलियों ने 8 तो भाजपा ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं हैं।
  • श्योपुर जिले की विजयपुर परिषद में भाजपा और कांग्रेस ने 6-6 सीटें जीतीं। अन्य को 2 सीटें मिलीं। वहीं वार्ड नंबर 15 से आम आदमी पार्टी जीती है।
  • बालाघाट जिले की लांजी परिषद में भाजपा के 7, कांग्रेस के 4 और 3 निर्दलीय जीते। यहां वार्ड नंबर 5 से आम आदमी पार्टी के डोलश भी जीते।
  • देवास जिले की टोंकखुर्द में अन्य ने 10 सीटें जीतकर परिषद पर कब्जा जमा लिया है। यहां भाजपा के 5 प्रत्याशी ही जीते। कांग्रेस खाली हाथ रही। सोनकच्छ नगर परिषद में भी अन्य को ज्यादा सीटें मिलीं। यहां भाजपा को 4, कांग्रेस को 5, तरंगिणी सेना को 3 और निर्दलीय को 3 सीटें मिलीं।
  • शिवपुरी जिले की पोहरी नगर परिषद में भी निर्दलीयों ने अपना जलवा दिखाया है और सबसे ज्यादा पांच निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है जबकि भाजपा के 4 व कांग्रेस के 5 प्रत्याशियों की जीत हुई है। पिछोर नगर परिषद में 6 कांग्रेस, 6 भाजपा और 3 निर्दलीय प्रत्याशी जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। मगरौनी नगर परिषद में 7 पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस और 3 निर्दलीय जीते।
  • सीहोर जिले के शाहगंज में भाजपा की एकतरफा जीत रही और सभी 15 सीटों पर कब्जा जमा लिया। बुदनी में 15 में से 14 सीट पर भाजपा को जीत मिली जबकि कांग्रेस का सिर्फ 1 प्रत्याशी जीता। रेहटी में भाजपा को 12 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं।
  • खंडवा जिले की दोनों नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा। मूंदी में पार्टी को 7 सीटें मिलीं। कांग्रेस को 6 और अन्य को 2 सीटें मिलीं। वहीं पंधाना परिषद में 11 पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस को जीत मिली।

मध्यप्रदेश के सभी जिलों की नगर परिषदों में देखिए कहां किस पार्टी का कब्जा

नगर परिषद भाजपा कांग्रेस आप/अन्य/निर्दलीय

जिला राजगढ़

कुरावर 8 5 2
बोड़ा 6 4 5
पचोर 8 4 3
खिलचीपुर 8 6 1
जीरापुर 11 3 1
माचलपुर 8 5 2
तलेन 9 3 3
छापीहेड़ा 8 5 2

जिला रायसेन
सांची 13 1 1
गैरतगंज 2 3 10
औबेदुल्लागंज 12 2 1
सुल्तानपुर 6 6 3
उदयपुरा 10 5 0

जिला सीहोर
जावर 10 3 2
कोठरी 5 7 3
इछावर 8 4 3
नसरूल्लागंज 12 2 1
बुदनी 13 0 2
रेहटी 12 1 2
शाहगंज 15 0 0

जिला विदिशा
कुरवाई 4 9 2
लटेरी 9 4 2
शमशाबाद 12 1 2

जिला खरगोन
कसरावद 4 10 1
करही-पाडल्याखुर्द 8 7 0
बिस्टान 8 5 2

जिला खंडवा
मूंदी 7 6 2
पंधाना 11 4 0

जिला धार
माण्डव 11 4 0

जिला झाबुआ
मेघनगर 8 6 1
जिला बड़वानी
ठीकरी 8 5 2
निवाली बुजुर्ग 9 1 5

जिला गुना
चाचौड़ा-बीनागंज 8 2 5
कुंभराज 6 7 2
आरोन 3 12 0
मघुसूदनगढ़ 5 4 6

जिला शिवपुरी
बैराढ़ 11 2 2
कोलारस 6 1 8
करैरा 8 3 4
पिछोर 6 6 3
पोहरी 4 5 6
मगरौनी 7 5 3

जिला अशोकनगर
मुंगावली 6 5 4
ईसागढ़ 11 1 3
पिपरई 7 5 3

जिला दतिया
भांडेर 9 2 4
सेंवढ़ा 9 2 4
इन्दरगढ़ 9 3 3

जिला जबलपुर
शाहपुरा 11 1 3
मझौली 9 4 2
कटंगी 9 2 4
पाटन 11 3 1

जिला छिंदवाड़ा
बड़कुही 4 11 0
लोधीखेड़ा 5 8 2
पिपलानारायणवार 7 8 0
चांदमेटा बुटारिया 3 11 1
बिछुआ 12 1 2
चांद 7 8 0
न्यूटन चिखली 5 9 1
जिला सिवनी
छपारा 7 3 5
केवलारी 9 3 3

जिला बालाघाट
कटंगी 6 7 2
लांजी 7 4 4
जिला कटनी
बरही 8 6 1

जिला उज्जैन
तराना 4 10 1
माकड़ौन 10 4 1
उन्हेल 7 4 4

जिला नीमच
नयागांव 4 7 4
जावद 13 2 0
डिकेन 12 1 2
रतनगढ़ 10 3 2
सिंगोली 9 3 3
सरवनिया महाराज 11 4 0
मनासा 11 3 1
कुकड़ेश्वर 8 4 3
रामपुरा 5 6 4
अठाना 9 4 2

जिला रतलाम
नामली 6 3 6
पिपलौदा 5 1 9
बड़ावदा 5 5 5
धामनोद 11 1 3

जिला शाजापुर
पानखेड़ी 8 6 1
अकोदिया 8 6 1
पोलायकलां 6 6 3

जिला आगर-मालवा
कानड़ 7 6 2
नलखेड़ा 9 3 3
सुसनेर 10 4 1
सोयतकलां 10 2 3
बडागांव 6 8 1

जिला मंदसौर
मल्हारगढ़ 9 5 1
नारायणगढ़ 10 4 1
पिपल्यामंडी 8 5 2
सीतामऊ 14 1 0
शामगढ़ 7 6 2
सुवासरा 9 6 0
भानपुरा 5 9 1
गरोठ 8 7 0
भैंसोदा 7 6 2

जिला देवास
टोंकखुर्द 5 0 10
भौंरासा 8 6 1
सोनकच्छ 4 5 6
पीपलरावां 12 0 3

जिला सागर
बंडा 9 4 2
शाहगढ़ 8 4 3
राहतगढ़ 10 3 2
मालथौन 15 0 0
बांदरी 15 0 0
बरोदियाकलां 15 0 0

जिला छतरपुर
बारीगढ़ 11 0 4
लवकुशनगर 6 3 6
चन्दला 6 4 5
नौगांव 5 8 7
गढ़ीमलहरा 8 7 0
बिजावर 7 1 6
सटई 0 13 2
बड़ामलहरा 5 6 4
घुवारा 5 4 6
बकस्वाहा 8 6 1
जिला दमोह
पटेरा 7 6 2
तेंदूखेड़ा 8 5 2

जिला टीकमगढ़
बड़ागांव धसान 7 3 5
कारी 5 2 8
जतारा 7 1 7
पलेरा 6 4 5
लिधौरा 9 1 5

जिला निवाड़ी
जैरोन 3 10 2
पृथ्वीपुर 8 6 1

जिला पन्ना
पवई 10 3 2
अमानगंज 8 4 3
गुन्नौर 10 1 4

जिला रीवा
गोविंदगढ़ 7 4 4
गूढ़ 8 3 4
मनगंवा 7 6 2
सिरमौर 11 2 2
बैकुंठपुर 9 4 2
सेमरिया 9 3 3
त्योंथर 7 3 5
चाकघाट 8 2 5
डभौरा 6 4 5

जिला सीधी
मझौली 11 2 2
चुरहट 3 10 2
रामपुर नैकिन 8 7 0

जिला सतना
नागौद 5 6 4
रामपुर बघेलान 11 2 2
न्यू रामनगर 9 5 1
अमरपाटन 6 8 1
कोटर 10 1 4

जिला नर्मदापुरम
बनखेडी 11 2 2
माखन नगर 6 6 3

जिला बैतूल
भैंसदेही 11 4 0
घोड़ाडोंगरी 5 8 2
बैतूल बाजार 12 3 0

जिला शहडोल
ब्योहारी 7 2 6
खांड 2 5 7
बकहो 9 1 5

जिला उमरिया
मानपुर 4 3 8

जिला अनूपपुर
बनगंवा 5 1 9
डोला 6 4 5
डूमरकछार 10 0 5

जिला भिंड
फूप 4 2 9
अकोड़ा 4 3 8
मौ 7 3 5
मेहगांव 4 8 3
गोरमी 6 7 2
मालनपुर 7 2 6

जिला श्योपुर
विजयपुर 6 6 3
जिला मुरैना
बानमोर 8 4 3
झुण्डपुरा 5 4 6
कैलारस 9 3 3
जौरा 7 4 7

(इनपुटः दैनिक भास्कर)



Related