अब मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में, गृहमंत्री अमित शाह ने किया तीन किताबों का विमोचन


हिंदी में होगी अब मेडिकल की पढ़ाई, तीन किताबों का विमोचन


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

भोपाल। मध्य प्रदेश ने अब मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी भाषा में होगी। इसकी शुरुआत रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की। वे भोपाल में इस अवसर पर आयोजित हुए एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने हिंदी में मेडिकल कोर्स की किताबों का विमोचन किया। इस दौरान एमबीबीएस प्रथम वर्ष के तीन विषयों एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री का विमोचन किया गया। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह का भोपाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। वे यहां से वायुसेना के हेलीकॉप्टर से लाल परेड ग्राउंड पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे। लाल परेड ग्राउंड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री विश्वास सारंग ने स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर 3 किताबों का विमोचन किया।

सरकार के इस कदम पर कई लोगों ने बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है तो वहीं मेडिकल की पढ़ाई से जुड़े कुछ जानकार इसे लेकर आशंकित हैं। उनके मुताबिक इसे लेकर कुछ मुश्किलें भी हो  सकती हैं।



Related