मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले रविशंकर प्रसाद व जावड़ेकर समेत 12 मंत्रियों का इस्तीफा


मंत्रियों के इस्तीफे के बीच सबसे चौंकाने वाली खबर शाम करीब साढ़े 5 बजे मिली, जब कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के इस्तीफे की खबर आई।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :
modi-cabinet-resigns
Photo Credit_Bhaskar


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार की शाम 6 बजे अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे जिसमें कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें 24 नए नामों पर मुहर लग चुकी है।

नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। अभी मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे। इस लिहाज से 28 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश थी।

इस बीच एक-एक करके कई मंत्रियों का इस्तीफा भी हो रहा है और अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 12 मौजूदा मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इन 12 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद पीएम मोदी 39 नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल कर सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज जिन 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, उनमें कुछ मौजूदा राज्यमंत्री भी होंगे जिन्हें कैबिनेट स्तर पर प्रमोट किया जाएगा।

मोदी कैबिनेट के विस्तार से पहले पुराने मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मंत्रियों के इस्तीफे के बीच सबसे चौंकाने वाली खबर शाम करीब साढ़े 5 बजे मिली, जब कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के इस्तीफे की खबर आई।

दोनों ही मंत्रियों को मोदी सरकार में अहम जिम्मेदारियां मिली हुई थीं। उनके इस्तीफे के पीछे उम्र ज्यादा होने को वजह माना जा रहा है। इनके अलावा बाकी मंत्रियों के इस्तीफे के पीछे कोरोना और बंगाल चुनाव का असर साफ देखा जा सकता है।

कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य सुविधाओं की खराब स्थिति ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की छुट्टी करा दी तो उनके विभाग के राज्यमंत्री अश्विनी चौबे को चलता कर दिया गया।

इसके साथ ही बंगाल में भाजपा की हार का असर भी साफ नजर आया और बंगाल के दो मंत्रियों बाबुल सुप्रियो और देबोश्री चौधरी को भी मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

वहीं, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है।

मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले सभी मंत्रियों का इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया है।

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की लिस्ट –

1. रविशंकर प्रसाद
2. प्रकाश जावड़ेकर
3. थावर चंद गहलोत
4. रमेश पोखरियाल निशंक
5. हर्षवर्धन
6.सदानंद गौड़ा
7. संतोष कुमार गंगवार
8. बाबुल सुप्रियो
9. संजय धोत्रे
10. रत्तन लाल कटारिया
11. प्रताप चंद सारंगी
12. देबोश्री चौधरी

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। इन सभी को मिलाकर कुल 11 मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका है।

मोदी कैबिनेट में नजर आ सकते हैं ये नए चेहरे – 

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
2. सर्बानंद सोनोवाल
3. पशुपति नाथ पारस
4. नारायण राणे
5. भूपेंद्र यादव
6. अनुप्रिया पटेल
7. कपिल पाटिल
8. मीनाक्षी लेखी
9. राहुल कास्वां
10. अश्विनी वैष्णव
11. शांतनु ठाकुर
12. विनोद सोनकर
13. पंकज चौधरी
14. आरसीपी सिंह (JDU)
15. दिलेश्वर कामत (JDU)
16. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
17. रामनाथ ठाकुर (JDU)
18. राजकुमार रंजन
19. बी एल वर्मा
20. अजय मिश्रा
21. हिना गावित
22. शोभा करंदलाजे
23. अजय भट्ट
24. प्रीतम मुंडे



Related