कोरोना की तीसरी लहरः देश में 1.41 लाख नए संक्रमित, दिल्ली-मुंबई में बिगड़ रही स्थिति


राज्यों की बात करें तो बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 40,925 केस आए हैं। इसके बाद बंगाल में 18,213 संक्रमितों की पहचान हुई है। 17,335 केस के साथ दिल्ली तीसरे नंबर पर है।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या हर गुजरते दिन बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को देश में 1 लाख 41 हजार 983 संक्रमित मिले हैं और 285 लोगों की मौत हुई है।

इसके पहले गुरुवार को 1 लाख 17 हजार 94 संक्रमित मिले थे। शुक्रवार को 40 हजार 816 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। इसके साथ में ही देश में एक्टिव संक्रमितों का आंकड़ा  4 लाख 66 हजार 311 हो गया है।

विभिन्न प्रदेशों में कोरोना मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा मामले मिल रहे हैं। यहां 40,925 नए संक्रमित गए हैं और यहां 20 लोगों की मौत हुई है। यहां चौबीस घंटों के दौरान  14,256 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र में अब 1,41,492 एक्टिव केस हैं। वहीं मुंबई में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यहां शुक्रवार को भी करीब बीस हजार संक्रमित मिले हैं। इसके पहले गुरुवार को यहां 20,181 संक्रमित मिले थे।

इसके अलावा दिल्ली में शुक्रवार को 17,335 नए संक्रमित मिले हैं और नौ मौतें दर्ज हुईं हैं। अब यहां सक्रिय संक्रमितों की संख्या 39,873 हो चुकी है।

 



Related






ताज़ा खबरें