मुरैना के पास दो लड़ाकू विमान हुए हादसे का शिकार, एक पायलट की मौत दो घायल


ग्वालियर से उड़े थे दोनों विमान, अभ्यास सत्र के दौरान हुआ हादसा


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

भोपाल। मुरैना जिले के कोलारस में भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है तो वहीं दो पायलट घायल हैं। इन विमानों में एक सुखोई Su-30 और एक मिराज 2000 थे। जानकारी के मुताबिक दोनों विमान प्रशिक्षण अभ्यास पर थे। हादसे के बाद ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए और पुलिस तथा प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इस हादसे के बाद वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और वरिष्ठ अधिकारियों तक इसकी जानकारी दी गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भी यह जानकारी दी गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार तीनों पायलट में एक पायलट की मौत हो गई है जबकि सुखोई के दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

मामले की जानकारी देते हुए भारतीय वायु सेना ने एक ट्वीट कर लिखा  “भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान आज सुबह ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। विमान नियमित परिचालन उड़ान प्रशिक्षण मिशन पर थे। इसमें शामिल तीन पायलटों में से एक को घातक चोटें आईं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”

https://

इस मामले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी गंभीर हैं। रक्षा मंत्रालय से आ रहीं खबरों के मुताबिक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायुसेना के दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर वायुसेना प्रमुख द्वारा मामले की जानकारी दी गई है। रक्षामंत्री ने भारतीय वायुसेना के पायलटों की कुशलता के बारे में जानकारी ली और घटनाक्रम की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। इसके बाद रक्षा मंत्री ने खुद कलेक्टर से बात की है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, “मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं। विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं।”

 

 

 

 

 



Related