किसान आंदोलन तेज़ करने की तैयारी, नेताओं ने जारी किया कार्यक्रम

DeshGaon
उनकी बात Updated On :
किसान आंदोलन


नई दिल्ली। विवादित कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन आने वाले समय में और भी तीव्र हो सकता है। किसान नेताओं ने इसकी तैयारी कर ली है। इसे लेकर दस फरवरी को एक बैठक कर आपसी सहमति से आंदोलन की रुपरेखा तैयार की है।

इसके मुताबिक राजस्थान में भी आंदोलन को तेज करने की तैयारी है। जहां टोल प्लाजा मुक्त करवाए जाएंगे। वहीं पुलवामा आतंकी हमलों में शहीद हुए लोगों को याद करते हुए कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इन निर्णयों में सबसे महत्वपूर्ण 18 फरवरी को  होने वाला रेल रोको कार्यक्रम होगा।

26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद से ही आंदोलन में तेज़ी आ रही है। किसानों की महापंचायतों का आयोजन हो रहा है जहां बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। इन महापंचायतों को किसान नेता संबोधित कर रहे हैं और कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को आगे आने को कह रहे हैं। महापंचायतों में उमड़ रही भीड़ केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के लिए चिंता का सबब है।



Related