एमपी में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी ख़बर


सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच प्रतिशत पद भरने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा, जिला कलेक्टरों से भी मांगी जा रही जानकारी


DeshGaon
उनकी बात Published On :

भोपाल।  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई बार एक लाख पदों पर भर्ती का ऐलान कर चुके थे लेकिन  यह भर्ती करने में विभाग लगातार देरी करते रहे हैं। भर्ती सत्याग्रह के बाद अब सरकारी नौकरी की बात अब अचानक बढ़ गई है। इसके लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरु की गई है। बताया जाता है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से जीएडी में स्वीकृत पदों के 5% पद भरने के प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। इसके अलावा प्रदेश के राज्य संवर्ग में 1 लाख से अधिक पद रिक्त हैं।

इस भर्ती नियम की जानकारी मिलने के बाद राज्य लोक सेवा आयोग (MPPSC) सहित कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) अपनी भर्ती प्रक्रिया शुरु करेगी।  5% पद भर्ती के प्रस्ताव भेजे जाने के बाद रिक्त पद पर कार्य योजना तैयार की जाएगी। इससे बड़ी संख्या में रोजगार  मिलने की उम्मीद की जा रही है। इससे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड सहित मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन में लगातार सीटों में बदलवाव हो रहा है। दरअसल विभाग द्वारा नवीन जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही खाली पद की जानकारी अपडेट की जाती है। इसके चलते रिक्त पद की संख्या में अंतर देखने को मिलता है।



Related