किसान आंदोलनः तीन और किसानों ने दम तोड़ा


अब तक आंदोलन में शामिल करीब साठ से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है। कई किसानों जहां मौसम की मार नहीं सह सके तो कुछ किसानों ने सरकार के विरोध में आत्महत्या की।


DeshGaon
उनकी बात Updated On :
किसान आंदोलन


नई दिल्ली। किसान आंदोलन में किसानों की मौतों का सिलसिला जारी है। यहां रविवार को तीन और किसानों की मौत की खबर आई है। इनमें से दो किसान हरियाणा के हिसार और मिर्चपुर के हैं तो एक किसान पंजाब के मानसा के रहने वाले हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसानों की मौत का कारण हार्ट अटैक है। इन किसानों के शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक किसानों की पहचान पंजाब के मानसा जिले के गुरमीत, हिसार के गांव बगला के किसान जयवीर और मिर्चपुर के जोगेन्द्र के रुप में हुई है। इन तीनों किसानों की मौत रविवार रात हुई थी। ये किसान दिल्ली की टिकरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे थे। इस मौसम में ठंड से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं।

अब तक आंदोलन में शामिल करीब साठ से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है। कई किसानों जहां मौसम की मार नहीं सह सके तो कुछ किसानों ने सरकार के विरोध में आत्महत्या की। इन किसानों ने अपने पीछे अपने सुईसाइड नोट भी छोड़े थे। जिनमें उन्होंने केंद्र सरकार के हठी रवैये पर दुख जताया था।

अपने साथियों की ये मौतें आंदोलनरत किसानों की नाराज़गी बढ़ा रहीं हैं। किसानों का कहना है कि अब वे इस लड़ाई को जीतकर ही इस धरती को छोड़ेंगे। वहीं अब तक किसानों के इस आंदोलन के कारण दिल्ली की बार्डर लगभग बंद हैं और इससे बड़ा कारोबारी नुकसान भी हो रहा है। वहीं 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च के लिए हज़ारों की संख्या में ट्रैक्टर लिये किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें… दिल्ली के इतिहास में पहली बार दिखाई देगा यह नज़ारा



Related