पीएम मोदी की ‘राम-राम’ घर-घर पहुंचाने निकली नपाध्यक्ष-पार्षद

चुनावी मुकाबले के पहले धार विधानसभा में भाजपा हुई 21 हजार प्लस, टीम राजीव यादव भाजपा के प्रचार में जुटी

दो दिन पूर्व धार में जनसभा को संबोधित करने आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंच से यह आह्वान किया था कि आप लोगों को मेरा एक काम करना है। लोकसभा में घर-घर जाकर मेरा राम-राम पहुंचाना है। बताना है कि मोदीजी ने राम-राम बोला है। पीएम के इस आह्वान के बाद सबसे पहले नौगांव में इसकी शुरूआत हुई है।

नपाध्यक्ष  नेहा महेश बोड़ाने, पार्षद सुमित्रा मकवाने, हिन्दू नेता संजय मकवाने, महेश बोड़ाने अपने साथियों के साथ घर-घर भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर को वोट करने की अपील करने के साथ प्रधानमंत्री जी ने आपको और परिवार को राम-राम बोला है, यह बताने के लिए जुट गए है। गुरूवार को उन्होंने अपने अपने वार्डों में प्रचार किया।

21 हजार वोट का मिला संबल:

इधर पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव की धार विधानसभा की टीम ने ‘मोदी जिताओ-देश जिताओ’ समिति बनाकर भाजपा प्रत्याशी के प्रचार की कमान थाम ली है। पीएम के नेतृत्व में बीते 10 सालों में देश आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक पटल पर दर्ज की गई उपलब्धियों को घर-घर बताने के लिए समिति जुट गई है। दो दिन पूर्व पीथमपुर में एक विशाल

पीएम का नेतृत्व क्यों जरूरी, बता रहे हैं:

सम्मेलन को यादव संबोधित कर चुके है। यादव के जुटने से धार विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर 21 हजार से अधिक वोटों से चुनावी मुकाबला शुरू होने से पहले ही प्लस हो गई है। दरअसल यह वह वोट है जो कुछ माह पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को नहीं मिले थे।

पीएम का राम-राम का संदेश घर-घर पहुंचाने का औपचारिक प्रचार नहीं हो रहा है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाजपा सरकार का नेतृत्व देश के लिए क्यों जरूरी है, यह भी बता रहे है।

प्रचार के दौरान मतदाताओं की और से विपरित सवाल आने पर उसका  जवाब भी दे रहे हैं। राजीव यादव भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार की कमान संभाल चुके है। उल्लेखनीय है कि गत विधानसभा चुनाव में परिवारवाद के विरोध में पूर्व जिलाध्यक्ष ने बागी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि उस दौरान भी उन्होंने कहा था कि जीता तो भाजपा में ही जाऊंगा। वहीं अपनी निष्ठा पार्टी के प्रति बताते हुए तन भाजपा, मन भाजपा और कफन भी भाजपा रहेगा, यह भी कहा था।

First Published on: May 10, 2024 9:50 AM