धार जिले में चला नशा मुक्ति अभियान, मांडू, बदनावर और धार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


धार पुलिस ने जिलेभर में नशा मुक्ति अभियान चलाया। मांडू, बदनावर और धार के स्कूलों में जनजागरूकता रैली, कार्यशाला और चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए बच्चों और नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।


आशीष यादव
धार Published On :

धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में जिलेभर में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता रैलियों, कार्यशालाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

📍 मांडू:

पर्यटन नगरी मांडू में थाना प्रभारी राम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस दल ने बैनरों और नारों के साथ जनजागरूकता अभियान चलाया। स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को नशे के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान के बारे में बताया गया।
इस मौके पर स्थानीय स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया और आमजन को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
पुलिस द्वारा पर्चे भी वितरित किए गए। अभियान में अजीत कुशवाह, भेरूसिंह देवड़ा सहित मांडू पुलिस टीम सक्रिय रही।

📍 बदनावर (चौकी दोत्रिया):

ग्राम भैंसोला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 150 विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने हेतु वीडियो फिल्म दिखाई गई। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विजेता प्रतिभागियों को थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह और चौकी प्रभारी हिना जोशी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

📍 धार (यातायात थाना):

उत्कृष्ट विद्यालय धार में यातायात थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रेमसिंह ठाकुर द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई।
इसमें 250 से अधिक छात्र-छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलाई गई और नशे से संबंधित स्वास्थ्य, सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य और शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

 


Related





Exit mobile version