जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया के खिलाफ मामला दर्ज

अलीराजपुर पुलिस ने दर्ज किया है मामला

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के जोबट में हुई 11 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद, पीड़िता के परिजनों से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधायक विक्रांत भूरिया सहित अन्य नेताओं ने मुलाकात की थी। बाद में, इस वारदात में शामिल लोगों के भाजपा के रिश्तेदार होने का आरोप भी लगाया गया था। लेकिन, अब पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश के बड़े नेता जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता आदिवासी नाबालिग के परिवार की पहचान उजागर कर दी थी।

जोबट क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि इन दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार की पहचान उजागर की है। इस महिला की शिकायत के आधार पर जोबट थाना पुलिस ने दोनों नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इन दोनों नेताओं ने पीड़िता आदिवासी बच्ची के परिवार से मुलाकात की और उनके साथ बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे। इसी आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

First Published on: April 29, 2024 9:05 PM