19 जून को दो पाली में आयोजित होगी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा

प्रदेश के सभी जिला एवं संभागीय मुख्यालयों में आयोजित इस परीक्षा की पहली पाली में सुबह दस बजे से सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। वहीं दूसरी पाली में दोपहर सवा दो बजे से सामान्य अभिरुचि परीक्षा का होगा।

mppsc exam 19 june

इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग यानी एमपीपीएसएसी की राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021 का आयोजन 19 जून को दो पालियों में किया जाएगा। इसके लिए 10 जून को एडमिट कार्ड एमपीपीएससी की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

इसकी जानकारी आयोग द्वारा जारी शुद्धि पत्र में दी गई है। शुद्धि पत्र के मुताबिक, प्रदेश के सभी जिला एवं संभागीय मुख्यालयों में आयोजित इस परीक्षा की पहली पाली में सुबह दस बजे से सामान्य अध्ययन का पेपर होगा।

वहीं दूसरी पाली में दोपहर सवा दो बजे से सामान्य अभिरुचि परीक्षा का होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।

उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। बता दें कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए राज्य सेवा परीक्षा 2021 का विज्ञापन 22 दिसंबर 2021 को जारी किया गया था।

वहीं राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए विज्ञापन 22 दिसंबर 2021 को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया था। इसके लिए 283 पदों पर भर्ती होनी है और विज्ञापन की सारी शर्तें पहले जैसे ही रहेगी।

मप्र राज्य सेवा परीक्षा 2021 में 283 पदों के लिए 3.55 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसमें 91 पद अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित हैं।

राज्य सेवा की इसी महीने आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए 52 जिला मुख्यालयों में करीब एक हजार केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य परीक्षा अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी।

राज्य सेवा 2021 मुख्य परीक्षा 24 नवंबर से 29 नवंबर 2022 और राज्य वन सेवा 2021 मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

First Published on: June 6, 2022 2:36 PM