बिड़वाल में प्राइवेट स्कूल के कर्मचारी पर अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली, मौत 

घर जाने के लिए निकले थे, रास्ते में मार दी गोली

जिले के कानवन थाना क्षेत्र में गोली लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने घर के लिए निकला था इस बीच किसी ने उसे पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई और गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई मृतक एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करता है जो अपने घर लौट रहा था इस बीच यहां हादसा हुआ घटना के बाद परिजन मृतक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बिंदु उर्फ वीरेंद्र पिता शंभू सिंह निवासी कोड पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला करते हुए गोलियां चला दी। घटना कानवन थाना क्षेत्र के ग्राम बिड़वाल की है।

बिंदु सिंह स्कूल से कोड अपने घर जाने के लिए निकले थे, इस बीच स्कूल से कुछ ही दूरी पर अज्ञात हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी। इस कारण बिंदु सिंह को सिर व पसली में गोली लगी है। इसके बाद घायल बिंदु सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। डॉक्टर छत्रपाल सिंह चौहान मृतक बिंदु सिंह को दो गोली लगी है, गोली लगने के कारण उनकी मौत हो गई है।

First Published on: January 25, 2024 9:38 PM