जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव कार एक्सीडेंट में घायल

इंदौर।  जिला काँग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू से निकालकर जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

सदाशिव यादव मंगलवार को एक कांग्रेसी कार्यकर्ता के परिवार के सदस्य की मौत के बाद उसके घर शोक जताने के लिए गए थे। गांव जाते समय उनकी कार के सामने एक गाय आ गई और उसे बचाने में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।  इस हादसे में यादव और उनके ड्राईवर दोनों को चोट आई है।

यादव की कार बेलेंस बिगड़ जाने के कारण करीब 25 फिट नीचे एक पोल से टकरा गई लेकिन कार के एयर बैग्स खुल दए  जिन्होंने यादव की रक्षा की। दुर्घटना में यादव के सिर में चोट आई है और थोड़ा खून बहने के कारण उन्हें जांच के लिए आईसीयू में रखा गया था लेकिन जांचें सामान्य आने के कारण उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।

First Published on: March 31, 2021 12:40 AM