राम नवमी: विवाद की आशंका के बीच पुलिस के साए में निकली शोभा यात्रा

रामनवमी के जुलूस के दौरान पुलिस ऊंची इमारतों से और ड्रोन कैमरों से भीड़ पर नज़र रख रही थी।

इंदौर। महू में चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन गुरुवार को राम नवमी का पर्व मनाया गया। सुबह राम मंदिरों में पूजा अर्चना की गई शाम को विशाल राम शोभायात्रा निकाली गई। डीजे और संगीत के शोर के बीच यह यात्रा पुलिस के साए में भी निकली।

गुरुवार को रामनवमी के पर्व पर राम जन्म उत्सव मनाया गया शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के राम मंदिरों में आकर्षक शृंगार किया गया। मंदिरों में पूजा अर्चना आरती के बाद प्रसादी वितरण हुआ।

सुबह आध्यात्मिक मंडल द्वारा शहर में राम शोभायात्रा निकाली गई शाम को लुनियापुरा स्थित राम मंदिर से राम शोभायात्रा निकाली गई

 

इस यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क देश के अन्य राज्यों में रामनवमी के दिन हुई कुछ गड़बड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी महू में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की थी जिसकी कमान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हितिका वासल संभाल रखी थी।

शहर के संवेदनशील चौराहा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था खासकर धान मंडी चौराहे पर यहां पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हीतिका वासल, दिलीप चौधरी, प्रभारी तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर रखे थे।

 

यहां काफ़ी संख्या में जवान तैनात किए गए थे शोभा यात्रा आरंभ होने से पूर्व राम मंदिर में विशाल आरती की गई। यहां पंडित लोकेश शर्मा अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।

यहां पर आरती के बाद विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई इसी मंदिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा का स्वागत किया गया तथा लोगों ने पूजा अर्चना की पूरे यात्रा मार्ग पर तैनात किए गए थे जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में बिल्डिंग के ऊपर जवान तैनात थे जो हर स्थिति पर नजर रखे हुए थे।

इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही थी सुरक्षा के चलते कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई। यात्रा के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली

First Published on: March 30, 2023 9:06 PM