उपचुनाव परिणाम: अब तक मिले रुझान के बाद कांग्रेस खेमे में सन्नाटा, बीजेपी का हमला तेज

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा -कांग्रेस ने भगवान राम को नकार दिया था और अब हनुमान भक्त बनने का नाटक कर रही है! 28 विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय हमारे कार्यकर्ताओं के बूथ स्तर तक अथक परिश्रम का परिणाम है।

प्रदेश के 28 सीटों पर जारी मतगणना के अब तक के रुझान के बाद बीजेपी 19 सीटों पर आगे चल रही है और अब तक तीन राउंड की गणना के बाद बीजेपी में ख़ुशी का माहौल है। जगह-जगह कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। पर्यावरण की चिंता किये बिना पटाखे जलाये जा रहे हैं। बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं।

 

कांग्रेस 8 सीटों पर आगे हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा -कांग्रेस ने भगवान राम को नकार दिया था और अब हनुमान भक्त बनने का नाटक कर रही है!  28 विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय हमारे कार्यकर्ताओं के बूथ स्तर तक अथक परिश्रम का परिणाम है।

वहीं कांग्रेस का मजाक भी उड़ाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कांग्रेस द्वारा जीत के दावे पर किये गये ट्वीट शेयर कर एमोजी लगा कर बीजेपी एमपी के ट्वीटर हैंडल पर उपहास किया जा रहा है।

वहीं कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर सन्नाटा है।

 

 

First Published on: November 10, 2020 12:55 PM