देवास: महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में पुलिस द्वारा दो लोगों की पिटाई का वीडियो वायरल

वीडियो में महिला पुलिसकर्मी इन लड़कों को डंडे मारकर सड़कों पर आगे बढ़ाते हुए उठकबैठक करवाकर सबक दे रही हैं।

देवास में महिलाओं से कथित छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस द्वारा दो युवकों की पिटाई का वीडियो सामने आया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, ड़कों पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनसे सड़क पर ही उठक बैठक भी करवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में महिला पुलिसकर्मी इन लड़कों को डंडे मारकर सड़कों पर आगे बढ़ाते हुए उठकबैठक करवाकर सबक दे रही हैं।

First Published on: November 22, 2020 10:40 AM