पंजाब के सीएम को एमपी भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया देश की सुरक्षा के लिए खतरा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। जब उन्होंने पाकिस्तान से दोस्ती का आगाज किया था। आज हम कहते हैं कि पंजाब के मुख्यमंत्री देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

vd sharma dhar

धार। विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मांडू में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भारतीय जनता पार्टी के मंडल विस्तारक कार्यशाला में हिस्सा लेने के बाद शुक्रवार को धार में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मीसाबंदी रहे अनंत कुमार अग्रवाल के घर पहुंचे और उनका शॉस-श्रीफल देकर सम्मान किया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। जब पाकिस्तान से दोस्ती का आगाज किया था। आज हम कहते हैं कि पंजाब के मुख्यमंत्री देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।

पंजाब के सीएम द्वारा इस प्रकार की अवहेलना देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही बड़ा मसला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मात्र नाम नहीं हैं, देश के प्रधानमंत्री हैं। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सुरक्षा का इंतजाम करना राज्य सरकार का काम है।

दिग्विजय सिंह तो दिन भर आतंकवादियों के साथ खड़े रहते हैं। उनके परिवार के बारे में मुझे कहने की कुछ जरूरत नहीं है। मैं तो कहता हूं कि इस देश का सबसे बड़ा जयचंद है तो वह दिग्विजय सिंह हैं।

दिग्विजय सिंह जवाब दें इस बात का कि आप तो 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं। आपको शर्म नहीं आनी चाहिए इस प्रकार की बातों पर आप कमेंट करते हैं। मजाक उड़ाते हैं।

देश के इतिहास में पहली बार इस प्रकार की घटना प्रधानमंत्री जी के साथ सुरक्षा में इस प्रकार की लापरवाही जो पंजाब की सरकार ने की है, यह संघीय ढांचे के साथ पंजाब की सरकार ने घोर अवहेलना की है।

First Published on: January 7, 2022 6:36 PM