आज का राशिफलः जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

daily-horoscope-28-february

मेष
आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। आपको मिल जाए। पैसों का पूरा आनंद आप उठा पाएंगे।

वृषभ
काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योकि यह आपके सफलता के नए द्वारा खुलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा।

मिथुन
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। आपके द्वारा बनाई हुई हर योजना में कुछ ना कुछ तकलीफ आपको हो सकती है।

कर्क
असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें। आपकी समस्याओं को लेकर आज आप अधिक परेशान रहेंगे।

सिंह
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें, आसपास के लोगों परिजनों दोस्तों पर विश्वास रखें। फिलहाल जीवन में हर समस्या की जड़ पैसा है इसलिए आर्थिक प्रगति के प्रति और जोरों से प्रयत्न करने होंगे।

कन्या
आज का दिन लौटाने का है, जो भी हम प्रकृति या समाज से ले रहे हैं उसे किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। यूनिवर्स द्वारा हमें जितना मिलता है वैसे ही वापस देना अपना फर्ज भी है इसलिए दान धर्म पर ध्यान दें।

तुला
आज अपने पुराने कार्यो के असेसमेंट का है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की आशंका मिले हुए पैसों का निवेश योग्य तरीके से करें।

वृश्चिक
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। महत्वपूर्ण कामों में औरों द्वारा सहयोग ना मिल पाना आत्मविश्वास पर असर कर सकता है।

धनु
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का निवेश व्यापार में करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मकर
टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की आपके कोशिश कामयाब रहेगी।

कुंभ
रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। और आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो सकता है।

मीन
आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं का पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा।

– भूमिका कलम, टैरो कार्ड रीडर

First Published on: February 26, 2021 8:50 PM