अब 7 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदेगी बघेल सरकार, सीएम ने की तारीख बढ़ाने की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को धान खरीदी की समयसीमा एक हफ्ता तक आगे बढ़ाने की घोषणा की। पहले सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी तक निर्धारित की थी।

cg cm paddy purchase

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सात फरवरी तक जारी रखने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को धान खरीदी की समयसीमा एक हफ्ता तक आगे बढ़ाने की घोषणा की। पहले सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी तक निर्धारित की थी।

घोषणा करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि धान बेचने के लिए किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाई जा रही है।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से किसानों की बड़ी संख्या को राहत मिली है। पिछली दो बरसातों में धान के भीग जाने की वजह से बहुत से किसान अपना धान तय सीमा में बेच पाने में सक्षम नहीं थे।

बरसात की वजह से सरकारी खरीदी भी कई दिनों तक बंद रही थी, ऐसे में धान बेचने के लिए तैयार किसानों का इंतजार बढ़ गया था। खरीदी की तारीख एक सप्ताह आगे बढ़ाने से रुकी हुई खरीदी के दिनों का नुकसान पूरा करने की कोशिश है।

छत्तीसगढ़ में धान की सरकारी खरीदी एक दिसंबर से शुरू हुई थी। सरकार ने 31 जनवरी 2022 तक एक करोड़ 5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की तैयारी की थी।

इससे पहले सीएम बघेल कह चुके हैं कि पंजीकृत सभी किसानों से धान खरीदा जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो खरीदी की तारीख आगे भी बढ़ाई जा सकती है।

First Published on: January 22, 2022 4:22 PM