नारायणपुर के भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

घटना के समय सागर अपने घर में टीवी देख रहे थे, पुलिस को नक्सलियों पर शक है।

रायपुर। नारायणपुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष सागर साहू की शुक्रवार रात करीब आठ बजे गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय सागर घर में थे और टीवी देख रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गोली मारने वाले नक्सली बताए गए हैं। हमलावरों की संख्या दो बताई गई है।

घटना के बाद सागर के परिजन उन्हें किसी तरह से अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। साहू बीते 25 सालों से भाजपा से जुड़े हुए थे। इसके साथ ही वे सामाजिक रूप से भी सक्रिय थे और साहू समाज का ग्रामीण अध्यक्ष भी थे।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1624113212336766976?s=20&t=v4nS7sN7TDQNedCeOIr4Nw

घटना के बाद स्थानीय पुलिस इलाके में खोजबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक गोली सिर में मारी गई है और हत्यारे छोटी टीम के रूप में आए थे।

First Published on: February 11, 2023 2:04 AM