विदिशाः 70 साल की बुजुर्ग महिला से रेप के बाद हत्या, मुंह में भर दी मिट्टी

विदिशा के ओलींजा गांव में 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं रेपिस्ट ने महिला के प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया है। हैवानियत का आलम यह था कि महिला के मुंह में मिट्टी भर दी गई थी।

vidisha rape murder

Photo Courtsey - Dainik Bhaskar

विदिशा। विदिशा के ओलींजा गांव में 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं रेपिस्ट ने महिला के प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया है।

हैवानियत का आलम यह था कि महिला के मुंह में मिट्टी भर दी गई थी। बुजुर्ग महिला का शव उसके ही खेत में निर्वस्त्र मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद से गांव के लोगों में गुस्सा है।

मृतका के बेटे के मुताबिक, उसकी मां हमेशा की तरह रात को खेत पर सब्जियों की देखभाल के लिए गई थी और वहीं रात को आराम कर रही थी।

सुबह जब वह वापस घर नहीं लौटी तो उसने खेत पर जाकर देखा, जहां उसकी मां का निर्वस्त्र शव क्षत-विक्षत पड़ा हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्यारसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एएसपी संजय साहू सहित एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और उन्होंने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

ग्यारसपुर टीआई सुनील शाक्य ने बताया कि 

पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। महिला के मुंह में मिट्टी भरी हुई थी। बुजुर्ग महिला और उसके बेटे ने खेत बंटाई पर लिया था, जहां उन्होंने सब्जियां लगाई हुई हैं। बुजुर्ग महिला सब्जियों की देखरेख के लिए रात में खेत पर बनी झोपड़ी में रुक जाती थी।

First Published on: November 19, 2020 7:32 PM