शिवराज सरकार की मांग पर मध्यप्रदेश में आईपीएस के 14 पद और बढ़े

ips officer mp

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा का नया स्वरूप नजर आएगा क्योंकि आईपीएस कैडर रिव्यू होने के बाद प्रदेश में 14 आईपीएस असफर बढ़ गए हैं।

मध्यप्रदेश में आईपीएस कैडर के 222 पद मंजूर हैं और ये पद सीधी भर्ती से भरे जाने वाले हैं। इसी तरह 97 वो पद शामिल हैं, जो आईपीएस रिक्रूटमेंट रेगुलेशन के तहत प्रमोशन से भरे जाने वाले हैं।

सीनियर ड्यूटी पोस्ट 173 हैं। सेंट्रल डेपुटेशन में 69, स्टेट डेपुटेशन में 43 पद हैं। ट्रेनिंग के लिए 6 पद रिजर्व हैं। लीव रिजर्व और जूनियर पोस्ट रिजर्व कैटेगरी में 28 हैं। कुल ऑथराइज्ड पोस्ट 319 हो गए हैं।

इससे पहले इन पदों की संख्या 305 थी। कैडर रिव्यू का प्रस्ताव मप्र सरकार के गृहविभाग ने केंद्र सरकार को भेजा था। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। इसका केंद्र ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

कसरावद से इंदौर आ रही बस सिमरोल में पलटी, कई घायल –

इंदौर के महू में बस पलट गई। घटना सिमरोल थानाक्षेत्र के भैरव घाट के पास हुई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। बस इंदौर से खंडवा की ओर जा रही थी। सभी घायलों को महू के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने एडीएम पवन जैन और आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी को तत्काल मौक़े पर भेजा है। कलेक्टर ने यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने पर संबंधित ट्रैवल्स के मालिक पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं।

साथ ही कलेक्टर ने उपरोक्त बस सर्विस की सभी बसों के इंदौर में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने इस दुर्घटना की जांच कर अवगत कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

पिछले दो दिन में इस रूट पर बस पलटने की यह दूसरी घटना है। गुरुवार को बस खाई में गिर गई थी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी।

भिंड में गोली मारकर युवक की हत्या –

भिंड में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना आलमपुर थाना क्षेत्र के रूरई गांव की है। बिल्लू चौहान सुबह 3 बजे साथियों के साथ बाइक से खेत की ओर जा रहा था। तीन लोगों ने घेरकर उसे गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

First Published on: June 25, 2022 12:48 PM