सारंगपुर: उत्कृष्ट कार्य के लिए नगरपालिका अधिकारी का हुआ सम्मान

दीपावली के मद्देनजर सीएमओ गिरजे ने कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति जताते हुए त्वरित रूप से वेतन व मानदेय का भुगतान किया एवं अल्प समय के कार्यकाल में दो ऑटो टिपर मशीन भी परिषद को मिली है। 

नपा सीएमओ विनोद कुमार गिरजे का सम्मान करते संगठन सदस्य।

सारंगपुर। नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने पर मंगलवार, 17 नवंबर को आयोजित एक समारोह के दौरान अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा अत्याचार निवारण संगठन सदस्यों ने नगर के मुख्य नपाधिकारी विनोद कुमार गिरजे का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गिरजे ने बताया कि परिषद में कई कर्मचारियों को समय से मानदेय व वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा था।

दीपावली के मद्देनजर सीएमओ गिरजे ने कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति जताते हुए त्वरित रूप से वेतन व मानदेय का भुगतान किया एवं अल्प समय के कार्यकाल में दो ऑटो टिपर मशीन भी परिषद को मिली है।

इसके साथ ही संगठन के सदस्यों ने दैनिक वेतन भोगियों को नये कलेक्टर दर से भुगतान करने की मांग की है। बताया गया कि कई वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों को नियमितिकरण करने व नियमित कर्मचारियों ईपीएफ कटोत्रा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने समस्या के समाधान की भी मांग की। सीएमओ श्री गिरजे ने कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

इस अवसर पर मनमोहन गिरजे, वीरेंद्र गिरजे, दुर्गेश गिरजे, निर्मल गिरजे, कमलेश गिरजे, बंटी खरे, मनोहर गिरजे, रवि कटक, पवन गिरजे, दीपक, रणवीर, दिलीप गोखले, शादाब मिर्जा, सालार गाजी, राकेश गिरजे, राजू पुष्पद, सुनील शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रफुल्ल जोशी, रईस खान आदि कर्मचारी व संगठन सदस्य मौजूद थे।

.

 

First Published on: November 18, 2020 2:30 PM