इकबाल मैदान प्रदर्शन पर भड़कीं BJP MP प्रज्ञा, कहा- भोपाल में गद्दारों की कमी नहीं

भोपाल के इकबाल मैदान में फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाराजगी जताने के बाद सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी भड़क गईं हैं।

sadhvi pragya

भोपाल। भोपाल के इकबाल मैदान में फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाराजगी जताने के बाद सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी भड़क गईं हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने निवास पर कहा कि

मैं कह रही हूं कि विश्व में आतंकवादी गतिविधियां फैलाने वाले विधर्मी हैं। भारत और भोपाल में भी इनकी कमी नहीं है। यह उन लोगों का ही समर्थन करते हैं। जिस राष्ट्र में आतंकवाद गतिविधियां होंगी, तो वह अपने देश की रक्षा के लिए कानून बनाएगा।

उन्होंने सवाल दागते हुए कि आतंकवादी कौन होता है? क्यों यही वर्ग होता है? और जब ये वर्ग होगा और जहां-जहां है, उसे सजा भी मिलेगी। ये क्यों नहीं चीन में चल पाते हैं।

वे जो नियम बनाते हैं, उसी के अनुसार चलते हैं। भारत को भी अब ऐसे नियम बनाने होंगे। इनको ग्रिप में रखना होगा। इन पर लगाम कसनी होगी। नहीं तो ये देश को बर्बाद करने पर तुले हैं। भोपाल में भी कमी नहीं ऐसे गद्दारों की। वहां के समर्थन करने वाले वहां जाकर देखें। भून दिए जाएंगे।

कांग्रेस के लिए मैं लानत देती हूं। दिग्विजय सिंह मालेगांव बम ब्लास्ट के षड़यंत्रकारी थे। अगर दिग्विजय का उससे लेना-देना नहीं होता, तो मुझे टॉर्चर नहीं किया जाता। उनका उससे लेना-देना था।

First Published on: October 30, 2020 8:59 PM