बड़ी बढ़त के साथ BJP जीत की ओर, सिंधिया के खास दत्तीगांव सबसे आगे

भाजपा के कुछ प्रत्याशियों को बड़ी बढ़त, सांवेर से तुलसीराम सिलावट और बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की जीत तय मानी जा रही

भोपाल।  मतगणना शुरु होने के करीब ढ़ाई घंटे बाद भारतीय जनता पार्टी काफी आगे दिखाई दे रही है। अब तक आए रुझानों में सत्रह सीटों पर भाजपा आगे हैं। भाजपा के ज्यादातर नेताओं को बड़ी बढ़त मिल रही है। मालवा क्षेत्र में यह बढ़त ज्यादा नजर आ रही है। सांवेर और बदनावर में भाजपा की जीत लगभग  तय मानी जा रही है। इसके बाद कांग्रेसियों में मायूसी नजर आने लगी है।

First Published on: November 10, 2020 10:55 AM