धार : आलोक कुमार सिंह जहां से छोड़ गए वहीं से शुरुआत करेंगे नए कलेक्टर पकंज जैन

कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने जिले में जमीन से जुडकर किया काम, आम लोगों में हुए लोकप्रिय

धार। विदिशा से स्थानांतरित होकर धार जिले की कमान संभालने के लिए डॉ पंकज जैन आज धार जिले के कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। डॉ पंकज जैन एक सख्त प्रशासक के रूप में जाने पहचाने जाते हैं।

राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से निर्धारित समयावधि में लागू करना उनकी प्राथमिकता में रहता है और जनसेवक के रूप में आम आदमी की शिकायतों का त्वरित निराकरण मौके पर ही कर देना उनकी तेज तर्रार कार्यशैली को दर्शाता है। कलेक्टर डाॅ पंकज जैन ने गुरूवार को यहां धार में कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर अलोक कुमार सिंह से चार्ज लिया। डाॅ जैन धार जिले के 47 वे कलेक्टर है।

डाॅ जैन 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। राज्य शासन द्वारा आलोक सिंह को संचालक पंचायत राज मध्य प्रदेश भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

पलायन को लेकर बनाएंगे रूप रेखा

जिला आदिवासी होने के कारण यहां से मजदूर दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं मुख्य कारण यह कि यहाँ मजदूरी दर 193 रुपये है व अन्य राज्यों में मजदूरी 350 रुपए है जिसके कारण यह का मजूदर दूसरे राज्यों को ओर पलायन करता है मजदूरी दर कम होने के कारण मजदूरों को मजूदरी नही मिलना मुख्य कारण है ज़िले मनरेगा व अन्य कोमो के लिए अधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा मशीनों से काम करवाया जाता जिसे की मजदूरो को मजदूरी नही मिल पाती जिसके कारण पलायन का मुख्य कारण भी यही है।

यह रहेगी प्रथमिकता

इस अवसर पर डाॅ जैन ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी कि शासन की जो भी योजनाएं चल रही है उसमें शासन की मंशा अनुसार जनता को उनका लाभ मिल सके। उनका क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो सके। इसके साथ ही जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में और बेहतर कार्य किया जाएगा। जिले में अपने अनुभव को साझा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि धार अपने आप में एक अदभुत जिला है। मालवा और निमाड़ का अदभुत संजोग है। यह कार्य करने की अपार संभावनाएं हैं। जिला बहुत ही आनंद और सुकुन की जगह है।

 

उन्होंने कहा कि विविधता जिंदगी को बहुत अच्छा रूप देती है। मांडू जैसा पर्यटन स्थल है। यहां बाग प्रिंट का कार्य किए जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। यह ऐसी ऐतिहासिक नगरी है जहाॅ के लोग बहुत अच्छे है।

 आलोक कुमार सिंह ने बनाई एक ख़ास पहचान

कम समय मे अपने कामों को लेकर आए दिन आमजनों से लेकर जनप्रतिनिधियों के बीच में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले आलोक सिंह जिले के सभी व्यक्ति के लिए हमेशा यादगार रहेंगे वह अपने काम व अपने व्यवहार से लोगों को खासा प्रभावित किया। ऐसे में अब नए अधिकारियों में भी आम लोग कहीं न कहीं आलोक कुमार सिंह जैसा व्यवहार खोजेंगे।

First Published on: September 11, 2021 1:58 PM