अनाथ बच्चों की मददः मनासा की पिंकी यादव ने कलेक्टर को सौंपे 21 हजार रुपये

घर के आसपास कोई अनाथालय नहीं। पैसे का सही उपयोग हो इसलिए मनासा की पिंकी यादव ने कलेक्टर आलोक सिंह को सौंपे।

dhar-pinky-yadav

धार। अनाथ हुए बच्चे के माता-पिता की कमी की तो हम भरपाई नहीं कर पाएंगे, लेकिन समाज में रहने के कारण हमारा कर्त्तव्य है कि हम बच्चों की देखभाल करें और उनके उज्ज्वल भविष्य की आशा करें।

इस मंशा को लेकर मनासा निवासी पिंकी यादव कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कलेक्टर आलोक कुमार सिंह को नगद 21 हजार रुपये सौंपे। पिंकी द्वारा ये राशि करीब चार वर्षों से अनाथ बच्चों के लिए जमा की जा रही थी।

कलेक्टर सिंह ने पिंकी की सराहना करते हुए उनसे राशि रेडक्रॉस के खाते में जमा करवा दी। पिंकी यादव का कहना है कि वे ग्राम में ब्लाउज सिलाई का कार्य करती हैं, साथ ही वर्ष 2017 से प्रत्येक ब्लाउज की कमाई में से 10 रुपये अनाथ बच्चों के नाम से अलग निकालकर इक्कट्ठा कर रही हैं।

हमारे क्षेत्र के आसपास कोई अनाथालय नहीं इसलिए हम पति-पत्नी ने निर्णय लिया कि यह राशि कलेक्टर सिंह को देना चाहिए ताकि इस राशि का सही उपयोग हो सके। पिंकी यादव का सपना फैशन डिजाइनर बनने का है।

First Published on: June 21, 2021 1:05 PM