धामनोद वन परिक्षेत्र में रात में फोरलेन क्रॉस कर रहे तेंदुए की वाहन से टक्कर में मौत

जानकारी के अनुसार बीती रात तेंदुआ फोरलेन क्रॉस कर रहा था। इस बीच किसी वाहन की टक्कर के कारण तेंदुए की मौत हो गई है। तेंदुए को धामनोद वन विभाग की टीम ने पीएम के लिए रेफर किया है।

leopard death in accident

धार। धार जिले के धामनोद वन परीक्षेत्र में बीती रात एक तेंदुए की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 2:30 बजे की है।

हादसा गणपति घाट में हुआ वन परीक्षेत्र धामनोद में एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाते वक्त तेंदुआ रात करीब 2:30 फोरलेन क्रॉस कर रहा था। इस बीच किसी वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई।

घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मामले में जांच करने की बात कही जा रही है।

गौरतलब है कि गणपति घाट में एक बड़ा वन परिक्षेत्र लगता है जिसमें तेंदुए का भी मूवमेंट रहता है। धामनोद और मांडू ऐसे क्षेत्र हैं, जहां जंगल का एरिया ज्यादा है। इस कारण यहां पर वन्यजीव भी मूवमेंट करते हैं।

इसके चलते तेंदुए के हमले की घटनाएं भी देखने को मिली हैं। खास तौर पर मांडू के तारापुर घाट और धामनोद के गणपति घाट एरिया में इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

हादसे में मौत का पहला मामला –

इधर तेंदुए की सड़क दुर्घटना में मौत का एक तरह से यह पहला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीती रात तेंदुआ फोरलेन क्रॉस कर रहा था। इस बीच किसी वाहन की टक्कर के कारण तेंदुए की मौत हो गई है।

तेंदुए को धामनोद वन विभाग की टीम ने पीएम के लिए रेफर किया है। वहीं वाहन को लेकर जांच की जा रही है। एबी रोड पर हैवी ट्रैफिक रहता है, ऐसे में हादसों की संभावनाएं भी बनी रहती है।

खासतौर पर गणपति घाट हादसों के कारण ही पहचाना जाता है, लेकिन किसी वन्य प्राणी की मौत इस गणपति घाट में पहली बार हुई है।

First Published on: December 29, 2022 1:58 PM