भाजपा का प्रदर्शन, बिलावल भुट्टो का जलाया पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा के नेताओं ने किया प्रदर्शन

इंदौर। पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा गत दिनों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत के खिलाफ कई आपत्तिजनक बातें कहीं। इसके विरोध में महू में भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा के नेताओं ने प्रदर्शन कर भुट्टो का पुतला जलाया। इसके पहले पुतले को कार्यकर्ताओं ने जूते मारे।

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार की शाम को कोतवाली चौराहे पर पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यहां पर बिलावल भुट्टे के खिलाफ तथा पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा भारत से माफी मांगने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बिलावल भुट्टो के पुतले पर जमकर जूते बरसाए तथा बाद में पुतले को आग के हवाले कर दिया।

इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है तथा एक नई पहचान दी है जबकि पाकिस्तान हमेशा से आतंकवाद का मददगार रहा है और दूसरे देशों पर आरोप लगा रहा है कि वह आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं जो कि गलत है।

इस मौके पर भाजपा के शेखर बुंदेला, राधेश्याम यादव, जितेंद्र शर्मा पीयूष अग्रवाल, अक्षत शर्मा, मुकेश शर्मा, रणजीत स्वामी, संगीता भार्गव, वीरेंद्र आंजना, संतोष पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

First Published on: December 17, 2022 9:18 PM